फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziyabad

25 दिसंबर से दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर लगेगा टोल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 19 Dec 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
ghaziyabad
25 दिसंबर से दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर लगेगा टोल
विज्ञापन

गाजियाबाद। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर अब सफर मुफ्त नहीं होगा। एक्सप्रेसवे पर 25 दिसंबर से टोल वसूला जाएगा। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने इसकी सूचना जारी कर दी है। टोल की दरें तय हो गई हैं। सराय काले खां से मेरठ तक के सफर के लिए 140 रुपये टोल देना होगा। इंदिरापुरम से मेरठ तक के लिए 95 रुपये टोल चुकाना होगा। टोल वसूली करने वाली कंपनी तैयारी पूरी कर ली है।
गौरतलब है कि एनएचएआई ने अप्रैल 2021 से दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे को वाहनों के लिए खोल दिया था। निर्माण कार्य पूरा न होने और यूपी गेट पर किसान आंदोलन की वजह से दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर आवाजाही बाधित थी। इसकी वजह से टोल नहीं लगाया गया था। अब किसान आंदोलन समाप्त हो जाने के बाद एक्सप्रेसवे पूरी तरह खाली हो गया है। 15 दिसंबर से वाहन दौड़ने शुरू हो गए। एनएचएआई ने दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर टोल वसूली का कांट्रेक्ट पाथवे इंडिया नाम की एक फर्म को दिया है। सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय से टोल दरों को मंजूरी मिलने के बाद एनएचएआई ने नोटिफिकेशन जारी कर इन दरों को सार्वजनिक कर दिया है।
विज्ञापन

रोजाना 30 हजार वाहन चालकों की जेब होगी ढीली
सराय काले खां से मेरठ तक एक्सप्रेसवे पर रोजाना करीब 30 हजार वाहनों का आवागमन होता है। सप्ताहांत में वाहनों की संख्या ज्यादा रहती है। अभी तक यह वाहन बिना टोल दिए आवागमन कर रहे थे, लेकिन अब इन 30 हजार वाहन चालकों को एक्सप्रेसवे पर चलने के लिए टोल चुकाना पड़ेगा। टोल वसूली का कांट्रेक्ट लेने वाली कंपनी ने काशी टोल पर बने कंट्रोल रूम को भी टेकओवर कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

टोल की तय दरें
सराय काले खां से रसूलपुर सिकरोड भोजपुर काशी टोल प्लाजा मेरठ
कार व अन्य छोटे वाहन 95 115 140
हल्के वाणिज्यिक वाहन 150 190 225
दो एक्सल वाले बस-ट्रक 315 395 470
--------
इंदिरापुरम से रसूलपुर सिकरोड भोजपुर काशी प्लाजा
कार व अन्य छोटे वाहन 50 70 95
हल्के वाणिज्यिक वाहन 75 115 150
दो एक्सल वाले बस-ट्रक 160 245 320
---------
डूंडाहेड़ा से रसूलपुर सिकरोड भोजपुर काशी प्लाजा
कार व अन्य छोटे वाहन 30 55 75
हल्के वाणिज्यिक वाहन 45 85 120
दो एक्सल वाले बस-ट्रक 100 180 255
डासना से रसूलपुर सिकरोड भोजपुर काशी प्लाजा
कार व अन्य छोटे वाहन 15 40 60
हल्के वाणिज्यिक वाहन 25 65 100
दो एक्सल वाले बस-ट्रक 55 135 210
-----
टोल की तय दरें
काशी प्लाजा से सराय काले खां इंदिरापुरम डूंडाहेड़ा डासना सिकरोड भोजपुर
कार व छोटे वाहन 140 95 75 60 45 20
हल्के वाणिज्यिक वाहन 225 150 120 100 75 35
दो एक्सल वाले बस-ट्रक 470 320 255 210 155 75
(यह दरें रुपये में हैं )
बयान
दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर टोल वसूली के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। 25 दिसंबर को 8 बजे से टोल शुल्क लागू हो जाएगा। वाहन चालक जितने किलोमीटर इस एक्सप्रेसवे पर सफर करेंगे, उतना ही टोल देना पड़ेगा। टोल दरें भी सार्वजनिक कर दी गई हैं। - अरविंद कुमार, परियोजना निदेशक, एनएचएआई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed