फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziyabad

छेड़छाड़ से तंग होकर 11वीं की छात्रा ने छोड़ी पढ़ाई

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 18 Dec 2021 12:48 AM IST
विज्ञापन
ghaziyabad
छेड़छाड़ से तंग होकर 11वीं की छात्रा ने छोड़ी पढ़ाई
विज्ञापन

गाजियाबाद। नंदग्राम में छेड़छाड़ से तंग होकर 11वीं कक्षा की छात्रा ने पढ़ाई छोड़ दी। 15 दिसंबर को स्कूल से लौटते वक्त रास्ता रोकर अश्लीलता करने पर छात्रा की मां ने आरोपी के खिलाफ नंदग्राम थाने में केस दर्ज कराया था। तीन दिन बाद भी पुलिस आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी। इसके चलते छात्रा का कहना है कि रास्ते में उससे फिर छेड़छाड़ होगी, लिहाजा वह स्कूल नहीं जाएगी। पुलिस का कहना है कि आरोपी भी दूसरे स्कूल में 11वीं का छात्र है। घटना के बाद से वह फरार है।
महिला का कहना है कि उनकी बेटी 11वीं कक्षा में पढ़ती है। 15 दिसंबर को सुबह करीब 11 बजे स्कूल की छुट्टी होने के बाद वह घर लौट रही थी। रास्ते में पड़ोसी गांव नंगला फिरोजपुर के रहने वाले अमित ने उनकी बेटी का रास्ता रोककर हाथ पकड़ लिया और अश्लीलता करने लगा। बेटी ने शोर मचाया तो आरोपी फरार हो गया। महिला का आरोप है कि आरोपी उनकी बेटी के स्कूल आते-जाते समय रोजाना छेड़छाड़ करता है। घर आकर बेटी ने आपबीती बताई तो उन्होंने अपने पति को जानकारी दी।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान ने कहा- यह अच्छे लोग नहीं हैं, किसी की नहीं मानते
महिला का कहना है कि उनके पति ने नंगला फिरोजपुर के ग्राम प्रधान से शिकायत की। प्रधान ने कहा कि आरोपी और उनके परिजन अच्छे लोग नहीं हैं। यह किसी की बात नहीं मानते हैं। आपको जो कार्रवाई करनी हो, कर सकते हो। प्रधान ने कहा कि वह आरोपियों के आगे कमजोर हैं। वह उनका कुछ नहीं कर सकते।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला विरुद्ध अपराध
अपराध 2021 2020 2019
छेड़छाड़ 134 118 189
दुष्कर्म 55 22 89
अपहरण 93 100 195
दहेज हत्या 32 27 40
दहेज प्रताड़ना 483 203 480
इनसेट....
कागजों में दौड़ रहा एंटी रोमियो स्क्वॉयड
बीते दिनों चले नारी शक्ति अभियान के तहत एंटी रोमियो स्क्वॉयड को स्कूल-कॉलेजों के बाहर खड़े होने वाले मनचलों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे। कुछ दिन छात्राओं के साथ बातचीत और कुछ युवकों को समझाते हुए फोटो सेशन कराने के बाद स्क्वॉयड सड़क से दिखाई देने लगा। हालांकि, पुलिस अधिकारियों का कहना है कि महिलाओं व छात्रा को परेशान करने वाले 400 से अधिक युवकों व किशोरों को एंटी रोमियो स्क्वॉयड ने पकड़ा। परिजनों को बुलाकर उन्हें चेतावनी देकर छोड़ दिया गया।

इनसेट.....
छेड़छाड़ की घटनाएं
- 09 दिसंबर को मसूरी में महिला अधिवक्ता से छेड़छाड़।
- 20 नवंबर को मसूरी में युवती को मकान में खींचकर अश्लीलता। दुष्कर्म की कोशिश।
- 29 नवंबर को कविनगर में प्रेमिका के सामने उसकी 13 वर्षीय बच्ची को निर्वस्त्र कर छेड़छाड़।
- 26 नवंबर को विजयनगर में भाई के सामने ही नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़। विरोध पर भाई पीटा।
- 16 नवंबर को नंदग्राम में युवती से छेड़छाड़। विरोध पर दो मनचलों ने की मारपीट।
कोट......
घटना के बाद से आरोपी फरार चल रहा है। शुक्रवार को भी आरोपी के घर दबिश दी गई, लेकिन वह नहीं मिला। घर पर उसकी मां व बहन ही मिली। परिजनों को अंतिम चेतावनी दी गई है। अन्यथा पुलिस का सहयोग न करने और आरोपी को संरक्षण देने में परिजनों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।- अवनीश कुमार, सीओ द्वितीय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed