{"_id":"61bb8d8742eedb203d5b41e7","slug":"ghaziyabad-ghaziabad-news-gbd231169175","type":"story","status":"publish","title_hn":"मकान का बंटवारा न करने पर पिता का हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मकान का बंटवारा न करने पर पिता का हत्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मकान का बंटवारा न करने पर पिता की हत्या
गाजियाबाद। मकान का बंटवारा न करने पर नंदग्राम के सिकरोड़ गांव निवासी जेसीबी चालक सचिन ने लोहे की रॉड से पिता नंदकिशोर (75) को मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद वह मौके से फरार हो गया। चीख-पुकार सुनकर कमरे से बाहर आई पत्नी ने अन्य परिजनों को सूचना दी, इसके बाद पुलिस बुला ली गई। पुलिस ने मौके से हत्या में प्रयुक्त रॉड बरामद कर लिया। आरोपी की तलाश में जुटी दो टीमों ने बृहस्पतिवार सुबह हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया।
गांव सिकरोड़ के बुगली विहार में रहने वाले नंदकिशोर पानी के टैंकर किराए पर देने का काम करते थे। उनके दो बेटे सचिन व सुधीर हैं, छोटा बेटा सुधीर अविवाहित है। सीओ द्वितीय अवनीश कुमार ने बताया कि नंदकिशोर ने जमीन बेचकर मकान बनाया था। सचिन मकान में अपना हिस्सा मांग रहा था, जिसको लेकर उसका पिता से अकसर विवाद रहता था। बुधवार को सुधीर किसी काम से लखनऊ गया हुआ था। वहीं, बहन मिन्नी दो दिन से मायके में आई हुई थी। रात करीब साढ़े 11 बजे नंदकिशोर व सचिन दोनों नशे में थे। सचिन ने फिर से मकान का बंटवारा कर उसका हिस्सा अलग करने की बात कही। इस बात को लेकर फिर से पिता-पुत्र में विवाद हो गया।
पापा डंडा लेकर दौड़े, मेरे हाथ सब्बल लग गया
पुलिस पूछताछ में सचिन ने बताया कि उसके पिता डंडा लेकर उसकी तरफ दौड़े तो वह भी हमलावर हो गया। इसी दौरान उसके हाथ सब्बल लग गया। पिता डंडा मार पाते, इससे पहले उसने उनके सिर पर सब्बल से वार कर दिया। इसके बाद उसने ताबड़तोड़ वार कर पिता को मौत के घाट उतार दिया और मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
घटना के वक्त परिजन कमरे में थे
घटना के वक्त घर में सचिन की पत्नी, दो बेटे व बहन मौजूद थी। कमरे में होने के कारण उन्हें भनक नहीं लग सकी। चीख-पुकार होने पर पत्नी पूजा कमरे से निकली तो ससुर नंदकिशोर को लहूलुहान हालत में फर्श पर मृत पाया। सीओ द्वितीय अवनीश कुमार का कहना है कि हत्यारोपी बेटे की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही थी। बृहस्पतिवार सुबह मुखबिर की सूचना पर उसे गिरफ्तार कर लिया।