फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziyabad

हनीट्रैप में फंसाकर कारोबारी से मांगे 20 लाख रुपये

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 16 Dec 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
ghaziyabad
हनीट्रैप में फंसाकर कारोबारी से मांगे 20 लाख रुपये
विज्ञापन

गाजियाबाद। नगर कोतवाली क्षेत्र में कारोबारी को हनीट्रैप में फंसाकर ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने कारोबारी की अश्लील वीडियो बनाकर 20 लाख रुपये मांगे थे। कारोबारी की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान नंदग्राम निवासी सत्यम पंचोली, दिलशाद कॉलोनी निवासी आलोक मैसी, सिद्धार्थ विहार निवासी सरिता यादव उर्फ रानी उर्फ नीतू और अर्जुन नगर दिल्ली निवासी जितेंद्र पाल के रूप में हुई है।
एसपी सिटी निपुण अग्रवाल ने बताया कि आरोपियों ने योजनाबद्ध तरीके से कारोबारी को अपने जाल में फंसाया। इसके बाद महिला के साथ उसकी अश्लील वीडियो बना ली। वीडियो सार्वजनिक करके बदनाम करने की धमकी देकर आरोपियों ने 20 लाख रुपये की मांग की। कारोबारी ने इतनी रकम न होने की बात कही तो आरोपी 10 लाख रुपये की मांग करने लगे। कारोबारी ने आरोपियों को शांत करने के लिए कुछ रकम दे दी और फिर पुलिस को सूचना दी। पुलिस के मुताबिक आरोपियों के पास से 1.05 लाख रुपये, कैमरा, मोबाइल और कई अश्लील वीडियो बरामद हुई है।
विज्ञापन

कई लोगों को बना चुके हैं शिकार
पुलिस का कहना है कि आरोपी हनीट्रैप में फंसाकर लोगों से मोटी रकम वसलूते हैं। इसके लिए वह सिर्फ पैसे वाले लोगों को ही टारगेट करते हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपी हापुड़, इंदिरापुरम, दिल्ली समेत अन्य प्रदेशों के कई लोगों को अपना शिकार बना चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इज्जत का हवाला देने पर गुपचुप हुई कार्रवाई
जिस कारोबारी के ब्लैकमेल किया गया, उसके परिवार में शादी थी। जिसके चलते उसने पुलिस ने इज्जत का हवाला देते हुए मामला सार्वजनिक न करने की गुहार लगाई थी। इसी के चलते पुलिस ने केस दर्ज करने के बाद गुपचुप तरीके से आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed