फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziyabad

वर्चुअल करेंसी में निवेश का झांसा दे 35 लोगों से 15 लाख ठगे

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 13 Dec 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
ghaziyabad
वर्चुअल करेंसी में निवेश का झांसा दे 35 लोगों से 15 लाख ठगे
विज्ञापन

गाजियाबाद। बिटक्वाइन और क्रिप्टो करेंसी में निवेश करने पर मोटे मुनाफे का झांसा देकर साइबर जालसाजों ने एक महीने में 35 लोगों से करीब 15 लाख रुपये ठग लिए। किसी को फोन करके तो किसी को सोशल मीडिया के प्लेटफार्म पर लिंक भेजकर झांसे में फंसाया गया है। इसके पीछे साइबर ठगों का गैंग काम कर रहा है। एक महिला की शिकायत पर मधुबन बापूधाम पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। कई अन्य मामलों में साइबर सेल गिरोह की कुंडली खंगालने में जुटी है।
मधुबन बापूधाम के गांव सदरपुर निवासी निशा सिंह का कहना है कि उनके मोबाइल पर अनजान नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाली एक महिला था, जिसने अपना नाम कृप्ति अग्रवाल बताया। उसने कहा कि वह बिटक्वॉइन जैसे वर्चुअल करेंसी में निवेश कराती हैं। इस कारोबार में अच्छा-खासा मुनाफा होता है। उसने कहा कि पांच हजार रुपये निवेश करने पर 32 हजार रुपये मिलेंगे। निशा का कहना है कि महिला की बातों में आकर उन्होंने पेटीएम से जरिये 5 हजार रुपये का भुगतान कर वर्चुअल करेंसी में निवेश करने के लिए कहा। महिला ने उनसे जल्द 32 हजार रुपये मिलने की बात कही।
विज्ञापन

कभी सिक्योरिटी तो कभी किसी बहाने से डलवाई रकम
निशा सिंह का कहना है कि उन्होंने महिला को फोन कर मुनाफे के साथ रकम मांगी तो तकनीकी कमी बता दी। महिला ने कहा कि उन्हें सिक्योरिटी मनी के रूप में 10 हजार रुपये जमा कराने होंगे, जिसके बाद 2.90 लाख रुपये रिलीज हो जाएंगे। उन्होंने पैसे ट्रांसफर कर दिए। तीसरी बार में महिला ने कहा कि उनकी रकम बिटक्वॉइन में कन्वर्ट कर दी गई है। खाते में रकम लेने के लिए 15 हजार रुपये और डालने होंगे। उन्होंने यह रकम भी ट्रांसफर कर दी। इसके बाद उनका नंबर ब्लॉक कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्चुअल करेंसी के नाम पर इनसे हुई ठगी
- कविनगर एफ-ब्लॉक निवासी शांतनु सिंह से डेढ़ लाख रुपये ठगे।
- चिरंजीव विहार निवासी जयप्रकाश शर्मा से 70 हजार रुपये ठगे।
- इंद्रगढ़ी निवासी जयवीर सिंह से 23 हजार रुपये ठगे।
- आदर्श कॉलोनी निवासी शैलेंद्र तिवारी से 62 हजार रुपये की ठगी।
- सेवियर्स सोसायटी निवासी कमलप्रकाश से 1.65 लाख की ठगी।
- मोदीनगर के इंद्रपुरी निवासी योगेश गिरी से 15 हजार की ठगी।
इनसेट.....
सोशल मीडिया को हथियार बना रहे जालसाज
साइबर एक्सपर्ट कर्मवीर सिंह का कहना है कि वर्चुअल करेंसी में निवेश के नाम पर लोगों से ठगी के मामले सामने आ रहे हैं। इस ट्रेंड को साइबर अपराधी अपना रहे हैं। वह लोगों को कॉल करके या सोशल प्लेटफॉर्म पर मेसेज या लिंक के जरिये मोटे मुनाफेका लालच देकर लोगों को लुभा रहे हैं। इनके झांसे में आकर लोग ठगी का शिकार हो रहे हैं।

कोट...
वर्चुअल करेंसी के नाम पर ठगी के मामले में मधुबन बापूधाम पुलिस ने केस दर्ज किया है। जालसाजों तक पहुंचने के लिए साइबर सेल की मदद ली जा रही है। लोगों से अपील है कि वह मोटे मुनाफे के लालच में न फंसें। - अवनीश कुमार, सीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed