फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziyabad

फेसबुक पर लिंक भेज शहर के डेढ़ सौ से अधिक अकाउंट किए हैक

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 12 Dec 2021 12:31 AM IST
विज्ञापन
ghaziyabad
फेसबुक पर लिंक भेज शहर के डेढ़ सौ से अधिक अकाउंट किए हैक
विज्ञापन

गाजियाबाद। इस वीडियो में क्या आप हैं?.... यह लिखा लिंक आपके फेसबुक पर आए तो सावधान हो जाएं। जिसने भी यह लिंक क्लिक किया, उसका फेसबुक अकाउंट हैक हो गया। दो दिन में ऐसे डेढ़ सौ से अधिक मामले सामने आये हैं, जिनमें लोगों का फेसबुक अकाउंट हैक कर लिया गया। इस संबंध में राजनगर एक्सटेंशन की देविका स्काईपर्स सोसायटी निवासी इंश्योरेंस कारोबारी राजेश मिश्रा ने शनिवार को साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई है।
राजेश मिश्रा का कहना है कि उनके पास तीन दिन पहले फ्रैंड लिस्ट में शामिल दोस्त की तरफ से फेसबुक मेसेंजर पर लिंक आया। उसमें लिखा था कि इस वीडियो में क्या आप हैं? उन्होंने सोचा कि उनकी कोई वीडियो वायरल हुई है। इसके बाद उन्होंने लिंक क्लिक किया तो फेसबुक अकाउंट का यूजरनेम और पासवर्ड मांगा गया। जैसे ही उन्होंने पासवर्ड डाला तो कोई वीडियो नहीं थी। इसके बाद उन्होंने फेसबुक बंद कर दी। राजेश मिश्रा का कहना है कि शुक्रवार से उसने पास फोन आने शुरू हो हो गए और फिर मेसेंजर पर मेसेज आने लगे। सभी उनसे कह रहे थे कि उन्होंने क्या लिंक भेजा है।
विज्ञापन

रिश्तेदारों के अकाउंट भी हुए हैक
राजेश मिश्रा का कहना है कि इस लिंक को क्लिक करने के बाद उनके कई दोस्तों व रिश्तेदारों का फेसबुक अकाउंट भी हैक हो गया। उनकी भतीजी ने भी उन्हें फोन करके बताया। राजेश मिश्रा के मुताबिक उनकी बेटी ने फेसबुक अकाउंट चेक किया तो उससे कई लोगों को लिंक भेजा मिला। इसके बाद उनकी बेटी ने फेसबुक अकाउंट लॉग आउट कर पासवर्ड बदला।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपनी साइट पर ले जाकर डाटा चुरा सकते हैं साइबर ठग
मेरठ जोन पुलिस केसाइबर एक्सपर्ट कर्मवीर सिंह ने बताया कि अगर फेसबुक की तरफ से कोई लिंक आता है तो उसे क्लिक करने पर एम-फेसबुक पर पासवर्ड मांगा जाता है। एम-फेसबुक की जगह किसी और प्लेटफार्म पर आईडी-पासवर्ड मांगा जाता है तो इससे जाहिर की साइबर अपराधियों ने अकाउंट को अपनी साइट पर ले लिया है।
ई-मेल के जरिये मोबाइल का डाटा हथिया सकते हैं अपराधी
कर्मवीर सिंह का कहना है कि अधिकांश लोग अपने फेसबुक और ईमेल अकाउंट का पासवर्ड एक ही रखते हैं। साइबर अपराधी इसका फायदा उठाकर ईमेल की लॉगिन अपने हाथ में ले सकता हैं। ईमेल के जरिये ही मोबाइल संचालित होता है। उसके जरिये मोबाइल में मौजूद डाटा चुराकर उसका दुरुपयोग किया जा सकता है।

ऐसे बचें......
- अनावश्यक लिंक को क्लिक करने से बचें।
- अगर एम-फेसबुक पर लिंक नहीं खुलता है तो उसमें यूजरनेम और पासवर्ड न डालें।
- ईमेल, फेसबुक व अन्य सोशल अकाउंट्स का पासवर्ड अलग-अलग और मजबूत रखें।
- अकाउंटेस में टे-स्टेप सिक्योरिटी रखें और कोड जनरेटर का विकल्प खुला रखें।
कोट.....
लिंक भेजकर फेसबुक अकाउंट हैक करने की शिकायत मिली है। फेसबुक को मेल भेजकर लिंक जनरेटर की जानकारी मांगी जाएगी। अकाउंट हैक करने के पीछे साइबर अपराधियों की क्या मंशा हो सकती है, इसका पता लगाया जा रहा है।- सुमित कुमार, साइबर सेल प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed