फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziyabad

स्क्रैप में रखकर गांजा सप्लाई करने वाले अंतरराज्यीय तस्कर पकड़े

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 11 Dec 2021 12:33 AM IST
विज्ञापन
ghaziyabad
स्क्रैप में रखकर गांजा सप्लाई करने वाले अंतरराज्यीय तस्कर पकड़े
विज्ञापन

गाजियाबाद। एंटी नारकोटिक्स सेल ने उड़ीसा से स्क्रैप के बीच रखकर गांजा सप्लाई करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी अलीगढ़ व बुलंदशहर निवासी नौरंगीलाल, वीरू और अनवार हैं। जिनके कब्जे से 110 किलो गांजा, एक कार और कैंटर बरामद हुआ है। वहीं, विजयनगर पुलिस ने भी 81 किलो गांजा बरामद किया है। दोनों कार्रवाई में बरामद गांजा की कीमत करीब 10 लाख रुपये है।
एसपी क्राइम डॉ. दीक्षा शर्मा ने बताया कि एंटी नारकोटिक्स सेल ने मुखबिर की सूचना पर थाना गभाना, अलीगढ़ के गांव मोरैना निवासी नौरंगी लाल व वीरू और बुलंदशहर के पहासू निवासी अनवार को गिरफ्तार किया है। गैंग का सक्रिय सदस्य नागेंद्र अभी फरार है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह उड़ीसा और अलीगढ़ से तीन हजार रुपये किलो के हिसाब से गांजा की खेप लाते थे और दिल्ली-एनसीआर में 6 से 7 हजार रुपये प्रति किलो बेचकर मुनाफा कमाते थे। गिरफ्तार अनवार और फरार आरोपी नागेंद्र कई वर्षों से गांजा तस्करी के धंधे से जुड़े हुए हैं। नागेंद्र की तलाश में एंटी नारकोटिक्स सेल दबिश दे रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

कैंटर से लाकर कार में सप्लाई करते थे गांजा
एसपी क्राइम ने बताया कि आरोपी कैंटर में स्क्रैप के बीच में गांजा रखकर उसकी तस्करी करते थे। इसके अलावा सीट के नीचे एक बॉक्स बनवाया हुआ था। कुछ गांजा उसमें रख लेते थे। जो कार आरोपियों से बरामद हुई है, आरोपी उसी में गांजा रखकर उसे दिल्ली-एनसीआर के विभिन्न स्थानों पर सप्लाई करते थे। आरोपियों ने गांजा बिक्री के कुछ स्थान बताए हैं, जहां छापामारी कर आरोपियों को पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट......
पति के साथ गांजा तस्करी करने वाली कालो गिरफ्तार
गाजियाबाद। दूसरी कार्रवाई में विजयनगर पुलिस ने पति के साथ गांजा तस्करी करने वाली कालो निवासी रोहिणी दिल्ली को गिरफ्तार किया है। सीओ प्रथम स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि कालो अपने पति राहुल के साथ मिलकर एनसीआर क्षेत्र में गांजा तस्करी करती है। दबिश के दौरान कालो का पति फरार हो गया। कालो से 81 किलो गांजा बरामद किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed