फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziyabad

परचून की दुकान में लगी आग, दो घंटे में काबू पाया

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 03 Dec 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
ghaziyabad
परचून की दुकान में लगी आग, दो घंटे में काबू पाया
विज्ञापन

गाजियाबाद। नगर कोतवाली क्षेत्र के सराय नजर अली में स्थित एक मकान में बनी परचून की दुकान में बुधवार रात करीब चार बजे आग लग गई। इस दौरान मकान में सो रहे परिवार के 14 सदस्य आग के बीच फंस गए। उन्होंने छत पर चढ़कर जान बचाई। पुलिस और दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर परिवार के सदस्यों को आग की चपेट से सुरक्षित बचाया।

सराय नजर अली के रहने वाले पंकज गुप्ता के मकान में परचून की दुकान है। बुधवार रात अचानक शॉर्ट सर्किट से दुकान में आग लग गई। धीरे-धीरे आग ने भयानक रूप ले लिया। इस दौरान मकान में परिवार के लोग फंस गए। आग की जानकारी मिलने पर और लपटों को देखकर लोगों ने छत पर चढ़कर अपनी जान बचाई। वहीं रात में चीख-पुकार सुनकर आसपास में अफरातफरी मच गई। वहीं लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे। जहां दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया और दमकल कर्मियों ने सीढ़ी लगाकर छत पर चढ़े परिवार के सभी सदस्यों को पड़ोसी की छत से सुरक्षित उतारा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed