फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziyabad

ट्रांस हिंडन में नहीं रुक रहा अवैध निर्माण, कमेटी करेगी जांच

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 03 Dec 2021 12:42 AM IST
विज्ञापन
ghaziyabad
ट्रांस हिंडन में नहीं रुक रहा अवैध निर्माण, कमेटी करेगी जांच
विज्ञापन

गाजियाबाद। ट्रांस हिंडन क्षेत्र में नक्शे के विपरीत अवैध निर्माण का खेल जारी है। इंदिरापुरम और साहिबाबाद क्षेत्र में अवैध निर्माण की शिकायतों पर बीते माह औचक निरीक्षण की विस्तृत जांच रिपोर्ट जीडीए सचिव बृजेश कुमार ने जीडीए उपाध्यक्ष कृष्णा करुणेश को सौंपी थी। फोटोग्राफी के साथ तैयार हुई जांच रिपोर्ट में 20 से अधिक स्थानों पर नक्शे के विपरीत निर्माण होता हुआ पाया गया। अवैध निर्माण के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए जीडीए उपाध्यक्ष ने मामले की विस्तृत जांच को कमेटी गठित की है।
हटाए जा चुके हैं कई अधिकारी
नक्शे के विपरीत जांच के लिए गठित कमेटी की कमान जीडीए अपर सचिव सीपी त्रिपाठी को सौंपी गई है। कमेटी में कार्यकारी मुख्य अभियंता एसके सिन्हा सहित अन्य अधिकारी शामिल हैं। मामले की जारी जांच में अब तक जोन-छह में तैनात सहायक अभियंता लवकेश कुमार के साथ दो अवर अभियंता और सुपरवाइजर को हटाया जा चुका है। कमेटी की ओर से मामले की विस्तृत जांच रिपोर्ट देेने के बाद आरोपी अधिकारियों और कर्मचारियों पर गाज गिरनी तय मानी जा रही है। जीडीए उपाध्यक्ष कृष्णा करुणेश का कहना है कि जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

एकल भूखंड पर 28 यूनिट का 2019 में पकड़ा गया था मामला
नक्शे के विपरीत निर्माण के मामले में इंदिरापुरम और साहिबाबाद क्षेत्र हमेशा से सुर्खियों में रहा है। 2019 में जीडीए गोपनीय समिति की जांच में इंदिरापुरम में नक्शे के विपरीत 28 यूनिटों का निर्माण होता हुआ पाया गया। मामले में पांच अवर अभियंताओं के खिलाफ कार्रवाई की शासन को संस्तुति की गई थी। जोन-छह के बाद जोन-सात में गोपनीय समिति ने 10 निर्माणाधीन एकल यूनिटों पर 15 से 20 फ्लैटों के निर्माण होते हुए पकड़ा। मामले में तीन सुपरवाइजरों को निलंबित और चार अवर अभियंताओं के खिलाफ कार्रवाई की शासन को संस्तुति की गई, लेकिन मामले में अब तक किसी पर गाज नहीं गिरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed