फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziyabad

शादी से ५० लाख की ज्वेलरी और नकदी से भरा बैग चोरी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 21 Nov 2021 01:30 AM IST
विज्ञापन
ghaziyabad
शादी से 50 लाख की ज्वेलरी और नकदी से भरा बैग चोरी
विज्ञापन

गाजियाबाद। मसूरी थानाक्षेत्र में एनएच-9 पर वेव सिटी स्थित एनआर ग्रांड मैरिज होम में शादी समारोह के दौरान दुल्हन की मां के पास से 50 लाख रुपये की ज्वेलरी और नगदी से भरा बैग उड़ा दिया। घटना के बाद एसएसपी, एसपी सिटी और एसपी देहात मौके पर पहुंचे। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस दो संदिग्धों की तलाश कर रही है।
राकेश मार्ग निवासी नरेश कुमार शर्मा की बेटी मोनिका की शनिवार को शादी थी। रात करीब 9:20 बजे मैरिज होम में दो महिलाएं पहुंची और दुल्हन की मां सुशीला देवी से बात करने लगीं। इसी दौरान उनके पास से चार लाख रुपये की नकदी और करीब 46 लाख रुपये की ज्वेलरी से भरा बैग साफ कर दिया। महिला उनसे मिलते हुए आगे बढ़ गई। कुछ ही देर में उनकी नजर बैग की तरफ गई तो वह गायब था। उन्होंने इधर -उधर देखा लेकिन पता नहीं चला। बाद में जानकारी हुई की दो संदिग्ध महिलाएं मिली थीं। उन्होंने ही बैग पर हाथ साफ किया है। घटना की सूचना मिलने के बाद एसएसपी पवन कुमार, एसपी सिटी निपुण अग्रवाल और एसपी देहात डॉ. ईरज राजा मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी की। सीसीटीवी फुटेज में दो युवकों की स्थिति संदिग्ध युवक दिखाई दे रहे हैं। पुलिस ने फुटेज के आधार पर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

- पहले दो महिलाओं पर हुआ था शक
परिजनों के मुताबिक दो महिलाएं दुल्हन की मां के पास पहुंचीं। खुद को रिश्तेदार दर्शाते हुए गले मिलीं और कुछ देर रुककर चली गईं। इसके बाद बैग गायब हुआ था। अंदेशा जताया जा रहा था कि महिला गैंग ने वारदात को अंजाम दिया है। हालांकि पुलिस ने इस बात से इनकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- घटना के वक्त मौजूद थे मंत्री-विधायक
घटना के वक्त शादी में मंत्री अतुल गर्ग, विधायक सुनील शर्मा और कई गणमान्य लोग मौजूद थे। सूचना मिलते ही पुलिस का अमला मौके पर दौड़ पड़ा।
- पहले भी हो चुकी हैं घटनाएं
वेव सिटी के मैरिज होम में भाजपा नेता की भतीजी की शादी में 10 लाख रुपये का बैग चोरी हो गया था। साहिबाबाद के मैरिज हो में पांच लाख रुपये का बैग चोरी कर लिया। इंदिरापुरम के मैरिज होम में तीन लाख रुपये भरा बैग चोरी कर लिया गया।

---
दुल्हन की मां के पास से नकदी और जेवर भरा बैग चोरी हुआ है। परिजनों के मुताबिक बैग में करीब 50 लाख के जेवर और नगदी थे। सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए संदिग्धों की पहचान की जा रही है।
पवन कुमार, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed