{"_id":"6199525c95eb885b7049d9fa","slug":"ghaziyabad-ghaziabad-news-gbd2296919172","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक लाख ने नहीं दिया बिजली का बिल, निगम ने भेजा नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक लाख ने नहीं दिया बिजली का बिल, निगम ने भेजा नोटिस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक लाख ने नहीं दिया बिजली का बिल, निगम ने भेजा नोटिस
गाजियाबाद। विद्युत निगम ने बिल का भुगतान न करने वाले एक लाख उपभोक्ताओं को को रेड नोटिस जारी किया है। ये वो उपभोक्ता हैं, जिन्होंने कनेक्शन होने की तारीख से सितंबर 2021 तक अपना बिल जमा नहीं किया। नोटिस में 30 नवंबर तक एकमुश्त समाधान योजना के तहत बकाया जमा करने के लिए कहा गया है।
विद्युत निगम ने घरेलू, व्यावसायिक और नलकूप उपभोक्ताओं ने लिए एकमुश्त समाधान योजना शुरू की है। जिले में 2 लाख 67 हजार उपभोक्ताओं पर निगम का 274 करोड़ रुपये बकाया है। 22 अक्टूबर को शुरू हुई योजना में अब तक निगम 66 हजार बकायेदारों से 37 करोड़ रुपये जमा करा चुका है। जबकि करीब दो लाख उपभोक्ताओं ने अभी योजना में दिलचस्पी नहीं दिखाई है। इनमें से एक लाख डिफॉल्टर उपभोक्ताओं को विभाग ने नोटिस जारी कर बकाया राशि और इस पर मिलने वाली छूट पर भी जानकारी दी है। अधिकारियों का कहना है कि ओटीएस में ऐसे उपभोक्ता अपना बकाया जमा नहीं कराते हैं तो योजना की तारीख खत्म होने के बाद विभाग कनेक्शन काटने और आरसी जारी करने की कार्रवाई करेगा।
---------------
यह है योजना के लाभ :
एकमुश्त समाधान योजना के तहत दो किलो वाट तक के बिजली के बिल में 100 प्रतिशत, दो से पांच किलो वाट तक के कनेक्शन के बकाया बिलों में 50 प्रतिशत की छूट उपभोक्ता उठा रहे हैं। इसके लिए उपभोक्ताओं को पंजीकरण की बाध्यता भी नहीं है। सीधे बिजलीघर पर संपर्क कर योजना का लाभ उपभोक्ता उठा सकते हैं।
विज्ञापन
--------
सौभाग्य योजना में भी बकायेदार :
विद्युत निगम की सौभाग्य योजना में भी बकायेदारों से वसूली विद्युत निगम के लिए टेढ़ी खीर साबित हो रहा है। योजना के तहत कनेक्शन लेने वाले करीब 8278 उपभोक्ताओं पर निगम का नौ करोड़ 80 लाख रुपये का बकाया है। जिले में योजना के तहत 20459 लोगों को कनेक्शन दिए गए। इसमें बीपीएल कार्ड धारकों को निशुल्क और एपीएल कार्ड धारकों को 12 किस्तों में कनेक्शन फीस जमा करने की सुविधा दी गई।
-------------
घर-घर पहुंच रही हैं निगम की टीमें :
विद्युत निगम ओटीएस योजना में शामिल बकायेदारों को जागरूक करने के लिए अपनी टीमों को भेज रहा है। सभी बिजलीघरों से बकायेदार उपभोक्ताओं को फोन पर बकाया जमा कराने के लिए सूचित भी किया जा रहा है।
-----------
एक बार कटा कनेक्शन तो होगी परेशानी :
डिस्कनेक्शन की कार्रवाई के बाद विद्युत निगम के अधिकारी मीटर उतारकर इसे परमानेंट डिस्कनेक्शन की श्रेणी में डाल देते हैं। ऐसे में उपभोक्ताओं को दोबारा कनेक्शन लेने के लिए बकाया जमा करने के बाद आवेदन करना होगा। कनेक्शन कटने के बाद पुराना कनेक्शन नहीं मिलेगा बल्कि नए सिरे से फीस जमा कर नया नंबर दिया जाएगा।
-------
काटे जाएंगे कनेक्शन
ओटीएस में शामिल उपभोक्ताओं को लगातार सूचित किया जा रहा है। डिफॉल्टर बकायेदारों को रेड नोटिस भी जारी किए गए हैं। इन उपभोक्ताओं से बकाया बिल जमा न होने पर योजना के बाद विभाग कनेक्शन काटने और आरसी जारी करने की कार्रवाई करेगा।
- एसके पुरवार, मुख्य अभियंता
विद्युत वितरण निगम
------------