{"_id":"6196a9d5b6e9f6467e4a6dbe","slug":"ghaziyabad-ghaziabad-news-gbd2295859146","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ रोड तिराहे के पास बनेगी मल्टीलेवल पार्किंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ रोड तिराहे के पास बनेगी मल्टीलेवल पार्किंग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ रोड तिराहे के पास बनेगी मल्टीलेवल पार्किंग
गाजियाबाद। रेड लाइन मेट्रो के शहीद स्थल स्टेशन और रैपिड के मेरठ रोड तिराहा स्टेशन के पास मल्टीलेवल पार्किंग के निर्माण का रास्ता लगभग साफ हो गया है। नगर निगम ने नया बस अड्ढा के पास मल्टीलेवल पार्किंग की संशोधित डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) शासन को भेज दी है। आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए संशोधित डीपीआर को शासन से जल्द मंजूरी मिलने की उम्मीद है।
नया बस अड्डा के पास पांच मंजिला मल्टीलेवल पार्किंग में दो फ्लोर पर ऑफिस कॉम्प्लेक्स का निर्माण किया जाएगा। पांच हजार वर्ग मीटर जमीन पर पार्किंग के निर्माण की योजना तैयार की गई है। निगम की चिह्नित जमीन का भू-उपयोग ऑफिस स्पेस के रूप में दर्ज था। शासन की इस आपत्ति का समाधान करने के लिए डीपीआर को संशोधित कर भेजा गया है। पार्किंग के साथ ऑफिस कॉम्प्लेक्स के निर्माण निगम को दोहरा लाभ होगा। प्रोजेक्ट को इसी माह हरी झंडी मिलने पर चुनाव से पहले काम शुरू होने की संभावना जताई जा रही है।
500 चार पहिया वाहन हो सकेंगे पार्क
राज्य स्मार्ट सिटी मिशन के तहत नगर निगम ने मल्टीलेवल पार्किंग के निर्माण की योजना तैयार कर शासन को भेजी गई थी। कार्यदायी संस्था सीएंडडीएस (कंस्ट्रक्शन एंड डिजाइन सर्विस) की ओर से प्रोजेक्ट की डीपीआर (डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट) बनाई गई है। नया बस अड्डा मेट्रो स्टेशन के पास स्थित एलएमसी की 20 हजार वर्ग मीटर जमीन में से निगम ने पार्किंग के लिए 5 हजार वर्ग मीटर जमीन आरक्षित की है। मल्टीलेवल पार्किंग में 500 चार पहिया और करीब 1000 दो पहिया वाहन पार्क हो सकेंगे। मेट्रो स्टेशन और बस अड्डा पास में मल्टीलेवल पार्किंग बन जाने के बाद लोगों को सहूलियत होगी।
विज्ञापन
पार्किंग निर्माण से पहले शुरू होगा रैपिड पहला खंड
नगर निगम की मल्टीलेवल पार्किंग प्रोजेक्ट को मंजूरी मिलने के बाद निर्माण के लिए 18 से 24 महीने की समयसीमा निर्धारित की गई है। ऐसे में नए बस अड्डा पर मल्टीलेवल पार्किंग से पहले रैपिड का साहिबाबाद से दुहाई तक 17 किमी लंबा खंड शुरू हो जाएगा। मल्टीलेवल पार्किंग के पास ही रैपिड का मेरठ रोड तिराहा स्टेशन है। ऐसे में मेट्रो और रैपिड पकड़ने वाले लोगों की पार्किंग की चिंता पूरी तरह से खत्म हो जाएगी। अभी तक शहीद स्थल मेट्रो स्टेशन पर केवल दो पहिया वाहनों की पार्किंग का विकल्प मौजूद है।
कोट
शासन की मंजूरी मिलते ही शुरू कराया जाएगा काम
मल्टीलेवल पार्किंग की संशोधित डीपीआर शासन को भेजे जाने के बाद अब केवल मंजूरी का इंतजार है। डीपीआर को स्वीकृति मिलने और फंड जारी होते ही पार्किंग के निर्माण संबंधी प्रक्रिया शुरू करा दी जाएगी। - महेंद्र सिंह तंवर, नगर आयुक्त।