फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziyabad

दंपती की हत्या में फुटेज से मिले सुराग, पुलिस को तीन मजदूरों की तलाश

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 07 Nov 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
ghaziyabad
दंपती की हत्या में फुटेज से मिले सुराग, पुलिस को तीन मजदूरों की तलाश
विज्ञापन

गाजियाबाद। पटेल नगर के बुजुर्ग दंपती अशोक जैदका और मधु जैदका की हत्या में पुलिस को पड़ोस के तीन मजदूरों की तलाश है। ये शराब की दुकान (मॉडल शॅाप) के ऊपर के कमरे में रहते हैं। दोहरे हत्याकांड के बाद से फरार हैं। इनके मोबाइल स्विच ऑफ हैं। पुलिस को इनके चेहरे दंपती के घर से मिले सीसीटीवी फुटेज में नजर आए हैं। इनकी तलाश में तीन टीमें रवाना की गई हैं। इनके मिलने पर खुलासा हो सकता है।
मजदूरों के बारे में पुलिस को पता चला है कि इनका दंपती के घर आना जाना था। शायद इसी वजह से मधु ने इनके लिए गेट खोल लिया वरना वह पहले पड़ताल करती थीं। मॉडल शॉप अशोक जैदका की बिल्डिंग में ही चल रही है। इसे उन्होंने किराए पर दे रखा है। मजदूरों को उन्होंने शरण दे रखी थी। उनसे किराया नहीं लेते थे। इसके बदले में मजदूर उनकी जरूरत का छोटा-मोटा काम कर देते थे। माना जा रहा है कि या तो मजदूरों से दंपती का कोई विवाद हुई जिसमें उन्होंने उनकी जान ले ली या फिर उन्हें सुपारी देकर किसी ने हत्या कराई। मजदूरों को ये भी डर था कि कोई पहचान न ले। इसलिए चेहरे पर गमछा डाल रखा था लेकिन फुटेज में कद-काठी और हुलिए से इनकी पहचान हो गई।
विज्ञापन

दंपती की हत्या दिवाली की रात हुई थी। मधु को घर के गेट पर मारा था। उनके पति की जान कमरे में ली थी। दोनों के सिर पर भारी वस्तु से प्रहार किया गया। सिर पर गहरी चोट के कारण पहले माना गया कि गोली मारी गई है लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट से साफ हो गया कि ऐसा नहीं है। भारी वस्तु से हत्या के कारण भी पुलिस का शक मजदूरों पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हत्या के आधा घंटा बाद बंद हुआ मोबाइल
शक के घेरे में आए एक मजदूर के बारे में पता चला कि दिवाली के दिन उसकी गतिविधियां संदिग्ध रहीं। वह रात आठ बजे खाना बनाता था, लेकिन उस रोज शाम छह बजे बना लिया। माना जा रहा है कि वह एक साथी और भतीजे के साथ हत्या करने गया। उसने सुबह से ही आसपास के लोगों से कहना शुरु कर दिया था कि उसे घर जाना है। हत्या के वक्त तक उसकी लोकेशन पटेल नगर की आई है। इसके आधा घंटा बाद उसका मोबाइल स्विच ऑफ हो गया।
घटना के खुलासे के नजदीक पहुंच गए हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी बाकी है। उनकी हत्या के पीछे मंशा क्या रही है यह जानकारी कर रहे हैं। पड़ोस में रहने वाला मजदूर भी सामने आ रहा है। वह उनके यहां काम भी करने आता जाता था। जल्द ही घटना को खोल दिया जाएगा।
पवन कुमार, एसएसपी
पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय से भी रहा है विवाद
गाजियाबाद। अशोक जैदका का विवाद पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय से भी रहा है। अशोक जिस फ्लैट में रहते थे, उपाध्याय की शिकायत पर उसे सील कर दिया गया था। उसके बाद अशोक जैदका ने रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी। इस केस के बारे में भी पुलिस ने जानकारी की है। साथ ही उन सभी मामलों की पड़ताल की है जो अशोक जैदका ने अलग-अलग लोगों पर दर्ज कराए थे।

गेट की घंटी बजते ही पप्पू को करते थे कॉल, उसके बाद खुलता था दरवाजा
पुलिस के मुताबिक उनके घर के सामने प्रेस करने वाले पप्पू से उनके संबंध 1989 से हैं। बताया कि पहले पप्पू के पिता प्रेस का काम करते थे, अब पप्पू कर रहा है। उनके घर की कोई घंटी बजाता था तो वह पप्पू को कॉल करते थे। जब पप्पू उनको बताता था उसके बाद दरवाजा खोला जाता था। पुलिस ने बताया कि इस बिंदु पर भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed