फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziyabad

दिवाली चली गई फिर भी नहीं उठा कूड़ा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 06 Nov 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
ghaziyabad
दिवाली चली गई फिर
विज्ञापन

भी नहीं उठा कचरा
गाजियाबाद। दिवाली बीत गई फिर भी नगर निगम शहर से कूड़ा नहीं उठवा पाया। 37 दिन बाद भी कूड़ा डालने के स्थान का स्थायी तो दूर वैकल्पिक समाधान नहीं निकल पाया है। दिवाली पर नगर निगम के कूड़ा वाहनों ने सिर्फ पॉश कॉलोनियों से कूड़ा उठाया, लेकिन उसे जहां जगह मिली वहां डाल दिया गया। गोवर्धन के दिन फिर से कूड़े के साथ सफाई संबंधी समस्या देखने को मिली।
शहर में रईसपुर गांव के पास, राजनगर एक्सटेंशन, हज हाउस के पास सहित हाईवे किनारे कूडे़ के ढेर लगे हुए हैं। सभी अस्थायी ढलाव घर कूड़े से लबालब होने से निगम की वैकल्पिक व्यवस्था ध्वस्त होती जा रही है। नगर निगम कर्मियों को आबादी के बाहर जहां जगह मिल रही है, वहीं कूड़ा डाला जा रहा है। एक माह बाद भी समस्या का समाधान नहीं होने से लोगों का सब्र जवाब देना शुरू हो गया है। पिछले दिनों कूड़े और बदबू से परेशान चिरंजीव सेक्टर-आठ के लोगों ने नगर आयुक्त से शिकायत कर समस्या का जल्द समाधान करने की मांग की थी। ऐसे में अब कूड़े की समस्या से अजीज आ चुके लोग आवाज उठाने लगे हैं।
विज्ञापन

समस्या का जल्द होगा स्थायी समाधान
लैंडफिल साइट का इंतजाम करने के नगर निगम अधिकारियों के प्रयास जारी हैं। गालंद डंपिंग ग्राउंड की समस्या का जल्द समाधान होने की अधिकारी बात कर रहे हैं। निगम की ओर से महमूदाबाद-मकरेडा में कूड़े का निस्तारण करने के लिए लीज पर ली गई जमीन पर कचरा डालने का ग्रामीणों ने विरोध किया था। अब अन्य वैकल्पिक स्थान की तलाश भी जारी है। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मिथिलेश कुमार का कहना है कि डंपिंग ग्राउंड की समस्या के स्थायी समाधान के प्रयास लगातार जारी हैं। जल्द कोई न कोई निदान निकाल लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed