फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziyabad

पेड़ की आड़ में खड़े होने से टोकने पर सेटरिंग ठेकेदार को मारी गोली

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 21 Oct 2021 01:12 AM IST
विज्ञापन
ghaziyabad
पेड़ की आड़ में खड़े होने से टोकने पर सेटरिंग ठेकेदार को मारी गोली
विज्ञापन

गाजियाबाद/मसूरी। इंद्रगढ़ी में बुधवार तड़के साढ़े चार बजे पेड़ की आड़ में खड़े युवक को टोकना सेटरिंग ठेकेदार प्रवीण कुमार (48) को भारी पड़ गया। टोकने से तैश में आए युवक ने प्रवीण को गोली मार दी और फरार हो गया। परिजनों ने प्रवीण को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन हालत नाजुक होने के कारण उसे दिल्ली के जीटीबी अस्पताल रेफर कर दिया गया। ठेकेदार के भाई बिजेंद्र की तहरीर पर केस दर्ज कर हमलावर की तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक इंद्रगढ़ी के मोहल्ला दुजानिया निवासी प्रवीण सेटरिंग ठेकेदार है। बुधवार तड़के साढ़े चार बजे वह लघुशंका के लिए घर से 200 मीटर दूर रेलवे ट्रैक के पास खाली मैदान में गया था। वहां एक युवक शीशम के पेड़ की आड़ में खड़ा था। प्रवीण ने उसे टोकते हुए खड़े होने का कारण पूछा तो युवक कुछ नहीं बोला। दोबारा टोकने पर युवक ने तमंचा निकाला और प्रवीण पर फायर झोंककर फरार हो गया। दायीं आंख के नीचे गोली लगने से प्रवीण बुरी तरह लहूलुहान हो गया।
विज्ञापन

150 मीटर दूर भागकर हो गया बेहोश
गोली लगते ही प्रवीण कुमार घर की तरफ दौड़ पड़े, लेकिन जैसे ही वह घर से करीब 50 मीटर दूर टावर वाली गली के कोने पर पहुंचे तो बेहोश होकर गिर गए। पता लगने पर परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना देकर प्रवीण को अस्पताल में भर्ती कराया। एसपी ग्रामीण डॉ. ईरज राजा ने बताया कि ठेकेदार की हालत खतरे से बाहर है। हमलावर की तलाश की जा रही है। उनकी गिरफ्तारी के बाद ही घटना की वजह स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

12 साल से पत्नी से चल रहा विवाद, चार माह पहले ही आई थी
परिजनों के मुताबिक प्रवीण मकानों में सेटरिंग लगाने के ठेके लेता है। वह चार बच्चों का पिता है। 12 वर्षों से उसका खुर्जा निवासी पत्नी मालती से विवाद चल रहा था। हालांकि, बेटी की शादी में शामिल होने के लिए वह खुर्जा गया था। सुलहनामे के बाद 4 माह पहले ही मालती मायके से ससुराल आई है। मालती ने बुलंदशहर में जिला पंचायत का चुनाव भी लड़ा था, जिसमें वह हार गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed