{"_id":"615df89b8ebc3e17554dfd77","slug":"ghaziyabad-ghaziabad-news-gbd227250642","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक महीने बाद ब्लैक फंगस की वापसी, चार मरीज मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक महीने बाद ब्लैक फंगस की वापसी, चार मरीज मिले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक महीने बाद ब्लैक फंगस की वापसी, चार मरीज मिले
गाजियाबाद। एक महीने बाद जिले में ब्लैक फंगस की वापसी हुई है। मई में कोरोना संक्रमित हुए चार लोगों में ब्लैक फंगस की पुष्टि हुई है। सभी मरीजों का आरडीसी स्थित निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। एक मरीज मुरादनगर क्षेत्र का रहने वाला है, जबकि तीन मरीज हापुड़, मुजफ्फरनगर और मथुरा जिले के रहने वाले हैं। सभी मरीज डायबिटीज से पीड़ित हैं। अब तक ब्लैक फंगस के 85 मरीज मिल चुके हैं। तीन मरीज की मौत हो चुकी है।
मरीजों का इलाज कर रहे हर्ष ईएनटी अस्पताल के डायरेक्टर डॉ. बीपी त्यागी ने बताया कि सभी मरीजों की स्थिति में सुधार हो रहा है। उन्होंने बताया कि चारों मरीजों की उम्र 45 से 55 के बीच है। हापुड़ और मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना निवासी मरीज की नाक , मथुरा निवासी मरीज की बाईं आंख और कनौजा मुरादनगर के मरीज के जबड़े में ब्लैक फंगस की पुष्टि हुई है। उन्होंने बताया कि संक्रमण बढ़ने से जबड़े को निकालना पड़ा है। दो मरीज सीएमओ कार्यालय से इंजेक्शन ला रहे हैं, जबकि दो मरीजों का इलाज अस्पताल में चल रहा है। ब्लैक फंगस के नोडल अधिकारी एसीएमओ डॉ. सुनील कुमार त्यागी ने बताया कि सभी 81 मरीजों की सूची शासन को भेजी जा चुकी है। चार नए मरीजों की भी जानकारी जल्द भेजी जाएगी। उन्होंने बताया कि मरीजों की स्थिति में सुधार हो रहा है।