{"_id":"6158b1da8ebc3e2894535523","slug":"ghaziyabad-ghaziabad-news-gbd227017812","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेंगू संक्रमितों के घर पर भी नहीं हो रहा एंटी लार्वा का छिड़काव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेंगू संक्रमितों के घर पर भी नहीं हो रहा एंटी लार्वा का छिड़काव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डेंगू संक्रमितों के घर पर भी नहीं हो रहा एंटी लार्वा का छिड़काव
गाजियाबाद। डेंगू संक्रमितों के घर भी एंटी लार्वा का छिड़काव नहीं हो रहा है। जबकि कई क्षेत्र ऐसे हैं, जहां पर एक बार टीम एंटी लार्वा का छिड़काव करने पहुंची, लेकिन दोबारा कोई नहीं गया। गोविंदुपरम और शास्त्रीनगर क्षेत्र में मरीज अधिक मिलने से हॉट स्पॉट क्षेत्र बनाया गया है। फिर भी टीम छिड़काव करने नहीं पहुंच रही है।
डीएम और सीएमओ द्वारा मलेरिया निरीक्षकों की ड्यूटी गली-मोहल्लों में जाकर एंटी लार्वा का छिड़काव करने और डेंगू का लार्वा मिलने पर उसे नष्ट करने के लिए लगाई गई है। डेंगू प्रभावित क्षेत्र गोविंदपुरम, कविनगर और शास्त्रीनगर में पड़ताल करने पर पता चला कि टीम कहीं पर भी सर्वे के लिए नहीं पहुंची है। स्वास्थ्य विभाग ही नहीं नगर निगम की फॉगिंग टीम भी क्षेत्रों से गायब है। जलभराव की निकासी का कोई इंतजाम नहीं किया गया है।
क्षेत्र और सर्वे व छिड़काव की स्थिति
शास्त्रीनगर ई ब्लॉक - छिड़काव व सर्वे कुछ नहीं हुआ
गोविंदपुरम पीएसी क्वार्टर - मलेरिया विभाग टीम नहीं पहुंची
गोविंदुपरम एच ब्लॉक - एक सप्ताह से नहीं हुआ एंटी लार्वा का छिड़काव
गोविंदपुरम जी ब्लॉक - 10 दिन से नहीं आई मलेरिया विभाग की टीम
शास्त्रीनगर - 8 दिन से नहीं पहुंची मलेरिया विभाग की टीम
महेंद्रा एंक्लेव ए ब्लॉक - एक बार भी नहीं पहुंची टीम
गोविंदपुरम में डेंगू के 35 मरीज
अब तक गोविंदपुरम में डेंगू के 35 मरीज मिल चुके हैं। एच ब्लॉक में 22 मरीज मिले हैं। घर-घर सर्वे के आदेश का पालन नहीं हुआ। शास्त्रीनगर में 22 मरीज मिल चुके हैं।
विज्ञापन
बारिश बंद होने से जलभराव खत्म हो गया है, लेकिन मच्छर अधिक हैं। पिछले 10 दिन से कॉलोनी में सर्वे करने कोई नहीं आया है। डेंगू और मलेरिया को लेकर न जांच हुई है और न कोई टीम आई है।
विनोद शर्मा, ए ब्लॉक महेंद्रा एंक्लेव
फॉगिंग तो दूर कूड़ा उठाने और सफाई करने वाले भी कई दिनों से गायब हैं। डेंगू के मरीजों की सूचना भी नहीं दी जा रही है। 20 दिन से स्वास्थ्य विभाग और नगर निगम की कोई टीम नहीं आई है।
रोहित गोयल, गोविंदपुरम एच ब्लॉक
--------
जिले में 22 टीमें काम कर रही हैं, अगर किसी क्षेत्र में नहीं पहुंची है तो मामले की जानकारी की जाएगी। जल्द ही दोबारा छिड़काव व सर्वे कराया जाएगा।
ज्ञानेंद्र मिश्रा, जिला मलेरिया अधिकारी
--------
डीएसओ और एसीएमओ स्तर के तीन अधिकारियों की ड्यूटी औचक निरीक्षण के लिए लगाई गई है। अगर निरीक्षण में रोस्टर के मुताबिक टीम मौके पर नहीं पाई गई तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।
डॉ. भवतोष शंखधार, सीएमओ
वर्ष डेंगू मलेरिया
2016 - 621 - 128
2017 - 232 - 293
2018 - 68 -150
2019 -88 -142
2020 - 15- 13
2021 - 347 -16