फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziyabad

बीए-बीकॉम में बंपर नामांकन, प्रवेश की दौड़ होगी कठिन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 16 Sep 2021 01:08 AM IST
विज्ञापन
ghaziyabad
बीए-बीकॉम में बंपर नामांकन, प्रवेश की दौड़ होगी कठिन
विज्ञापन

गाजियाबाद। यूपी बोर्ड, सीबीएसई और आईएससी 12वीं के बंपर रिजल्ट के बाद सीसीएसयू के सत्र 2021-22 में स्नातक पाठ्यक्रमों में पंजीकरण प्रक्रिया नए रिकॉर्ड बना रही है। विवि से संबद्ध महानगर के एडेड डिग्री कॉलेजों में बंपर रजिस्ट्रेशन से दाखिले की राह आसान नहीं होगी। रजिस्ट्रेशन के आंकड़े की बात करें तो एमएमएच डिग्री कॉलेज में बीए की 500 सीटों पर पंजीकरण का आंकड़ा 5368 को पार कर गया है। कॉलेज में बीकॉम में 300 सीटों पर 3172 नामांकन से प्रवेश की मारामारी तय है। स्नातक में रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया के माह के अंत तक चलने से पहली बार नया रिकॉर्ड बनने की पूरी संभावना है।
अन्य कॉलेजों में प्रवेश की राह नहीं आसान
एमएमएच कॉलेज के साथ महानगर के अन्य कॉलेजों में प्रवेश की राह आसान नहीं होने वाली है। एमएमएच कॉलेज में बीए व बीकॉम के अलावा बीएससी गणित में 240 सीटों पर 1123 और बीएससी बायो में 842 पंजीकरण हो चुके हैं। एसडी डिग्री कॉलेज में बीए की 380 सीटों पर 3729 और बीकॉम की 180 सीटों पर 2068 पंजीकरण हुए हैं। वीएमएलजी कॉलेज में बीए की 400 सीटों पर 1454, बीकॉम की 120 सीटों में 752 पंजीकरण हुए हैं। एलआर कॉलेज में बीए की 340 सीटों पर 1864, बीकॉम की 120 सीटों पर 1163 और बीएससी गणित की 120 सीटों पर 587 पंजीकरण हुए हैं। एमएम कॉलेज मोदीनगर में बीए की 240 सीटों पर 1727, बीकॉम की 120 सीटों पर 766, बीएससी गणित की 120 सीटों पर 385 नामांकन हुए हैं। इकलौते माननीय कांशीराम राजकीय डिग्री कॉलेज में बीए की 140 सीटों पर 494, बीकॉम की 60 सीटों पर 448 और बीएससी गणित की 60 सीटों पर 317 पंजीकरण हुए हैं।
विज्ञापन

बीए, बीकॉम व बीएससी में 60 से ऊपर रहेगी मेरिट
स्नातक कोर्सेज में लगातार रजिस्ट्रेशन का बढ़ता आंकड़ा विद्यार्थियों को राहत उनकी परेशानी बढ़ाएगा। 12वीं के उम्दा रिजल्ट और बड़ी संख्या में नामांकन से इस बार मेरिट के 60 फीसदी से ऊपर रहने की संभावना जताई जा रही है। ऐसे में कोविड काल में भी द्वितीय श्रेणी में पास होने वाले विद्यार्थियों की प्रवेश की राह इस बार कठिन हो सकती है। खासकर महानगर के एमएमएच कॉलेज, एसडी कॉलेज, वीएमएलजी, कांशीराम राजकीय डिग्री कॉलेज, एलआर कॉलेज, एमएम कॉलेज मोदीनगर और गिन्नी देवी कॉलेज में प्रवेश आसान नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed