{"_id":"61424a598ebc3ed78d5e2139","slug":"ghaziyabad-ghaziabad-news-gbd2259618117","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रॉसिंग से नोएडा की और बेहतर होगी कनेक्टिविटी, जल्द बनेगा फायर स्टेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रॉसिंग से नोएडा की और बेहतर होगी कनेक्टिविटी, जल्द बनेगा फायर स्टेशन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्रॉसिंग से नोएडा की और बेहतर होगी कनेक्टिविटी, जल्द बनेगा फायर स्टेशन
गाजियाबाद। क्रॉसिंग रिपब्लिक से नोएडा एक्सटेंशन की कनेक्टिविटी की बाधा आने वाले दिनों में दूर हो जाएगी। क्रॉसिंग रिपब्लिक रिछपालगढ़ी से होते हुए नोएडा एक्सटेंशन को जाने वाले मार्ग में 300 मीटर का भाग बाधा बना हुआ है। जीडीए मार्ग के निर्माण के लिए बाधा बने हिस्से का जल्द अधिग्रहण करेगा। वहीं, एनएन-9 पर एबीईएस कॉलेज के बराबर ग्रेटर नोएडा शाहबेरी को जाने वाले मार्ग का चौड़ीकरण किया जाएगा। वहीं, ग्रेटर नोएडा से बेहतर कनेक्टिविटी के साथ क्रॉसिंग में सालों से फायर स्टेशन की 50 हजार लोगों की मांग भी जल्द पूरी होगी।
पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में क्रॉसिंग रिपब्लिक की विभिन्न समस्याओं को लेकर राज्यमंत्री अतुल गर्ग ने जीडीए उपाध्यक्ष कृष्णा करुणेश के साथ अन्य अधिकारियों की बैठक ली। बैठक का मुख्य केंद्र एनरएच-9 और क्रॉसिंग रिपब्लिक से नोएडा एक्सटेंशन की सीधी कनेक्टिविटी को लेकर रहा। सबसे पहले क्रॉसिंग रिपब्लिक से रिछपाल गढ़ी से होते हुए नोएडा एक्सटेंशन को जाने वाले मार्ग में बाधा बने प्लॉट का मामला सुलझाने के निर्देश दिए। इसमें जीडीए अधिकारियों मार्ग के निर्माण में रुकावट बनी जमीन को या तो अधिग्रहित करने या फिर दूसरा कोई समाधान निकालने को कहा गया। फिर एनएच-9 से एबीईएस कॉलेज के बराबर शाहबेरी को जाने वाले मार्ग पर लगने वाले जाम को खत्म करने के लिए पेट्रोल पंप के पास सड़क का चौड़ीकरण और मार्ग को लेकर हाईकोर्ट में चल रहे विवाद की तेजी से पैरवी का मामला सुलझाने के निर्देश दिए। बैठक में राज्यमंत्री प्रतिनिधि राजेंद्र मित्तल, जीडीए ओएसडी सुशील कुमार चौबे, सीएटीपी आशीष शिवपुरी व तहसीलदार दुर्गेश सिंह उपस्थित रहे।
फायर स्टेशन को उपलब्ध होगी 2500 वर्ग मीटर जमीन:
क्रॉसिंग रिपब्लिक में फायर स्टेशन के लिए जल्द 2500 वर्ग मीटर जमीन उपलब्ध होगी। राज्यमंत्री अतुल गर्ग को जीडीए अधिकारियों ने फायर स्टेशन के लिए 2500 वर्ग मीटर जमीन की जल्द उपलब्धता सुनिश्चित करवाने का आश्वासन दिया है। ऐसे में क्षेत्र के लोगों की लंबे समय से चल रही मांग का समाधान हो जाएगा। वहीं, बैठक में राज्यमंत्री ने डूंडाहेड़ा के रास्ते अंडरपास की ओर जाने वाले मार्ग और सर्विस रोड पर लगे चार विद्युत के खंभे हटवाने का मुद्दा उठाया। विद्युत पोल हटाने को 5 लाख का व्यय उठाने को राज्यमंत्री ने जीडीए को निर्देश दिए।
विज्ञापन
कोट..
वैकल्पिक मार्ग की बाधाएं जल्द होंगी दूर
क्रॉसिंग रिपब्लिक से होते हुए ग्रेटर नोएडा को जाने वाले दो वैकल्पिक मार्ग में बाधा बने मुद्दों के समाधान के जीडीए अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। फायर स्टेशन के लिए जमीन और विद्युत पोल हटवाने के लिए राशि का प्रबंध करने का जीडीए ने आश्वासन दिया है। तीन दिन में प्रगति रिपोर्ट मांगी गई है।
- अतुल गर्ग, स्वास्थ्य राज्यमंत्री