फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziyabad

विकास से जुड़ी परियोजनाओं को दिसंबर तक हर हाल में पूरा करें

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 09 Sep 2021 01:17 AM IST
विज्ञापन
ghaziyabad
विकास से जुड़ी परियोजनाओं को दिसंबर तक हरहाल में करें पूरा
विज्ञापन

गाजियाबाद। जिले में चल रही विकास परक परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा बैठक बुधवार को कलक्ट्रेट में आयोजित हुई। जिला योजना और विकास प्राथमिकता के कार्यों की समीक्षा करते हुए जिले के प्रभारी मंत्री सुरेश खन्ना ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जो भी परियोजनाएं जिले में चल रही हैं उन्हें दिसंबर तक हार हाल में पूरा किया जाए। सड़क, पेयजल, बिजली जैसी मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाया जाए।
करीब दो घंटे तक चली बैठक में जनप्रतिनिधि और संबधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। विकास को लेकर चल रही विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाने के निर्देश अधिकारियों को दिए गए। जनप्रतिनिधियों के फंड से होने वाले कामों की भी समीक्षा हुई। पेयजल, सफाई सीवर के लिए किए जा रहे कार्यों समय से पूरा करने के लिए कहा गया। जिला योजना की बैठक में करीब 217 करोड़ परिव्यय अनुमोदित हुआ था। अनुमोदित राशि के कार्यों पर शीघ्रता से काम करने के लिए कहा गया।
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी अधिकारियों को सड़कों की मरम्मत कराने के निर्देश दिए।
--------
पौधरोपण के बाद उनकी सुरक्षा का रखें ध्यान
सुरेश खन्ना ने अधिकारियों से कहा कि पौधरोपण का लक्ष्य पूरा करें। जहां भी पौधे लगे हैं वहां समय समय पर जाकर पता करें कि कहीं वह सूख तो नहीं गए। योजनाओं की समीक्षा निरंतर करते रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
बिना मीटर लगे बिल भेजने का उठा मामला
बैठक में जनप्रतिनिधियों ने प्रभारी मंत्री को बताया कि इन दिनों बिजली विभाग की शिकायत मिल रही है। अधिकांश उपभोक्ता शिकायत कर रहे हैं कि बिना मीटर लगे बिजली कर बिल भेजा जा रहा है। विद्युत विभाग द्वारा एफआईआर दर्ज कराई जा रही है। प्रभारी मंत्री ने एसई विद्युत को वैधानिक तौर पर निस्तारित कराने के निर्देश दिए।
जिला पूर्ति अधिकारी को निर्देश दिया कि विशेष कैंप लगाकर राशन कार्ड सत्यापन की कार्रवाई करें। ताकि योजना का लाभ अधिक से अधिक पात्र लाभार्थियों को मिल सके।
-------
बैठक में महापौर आशा शर्मा, विधायक लोनी नंद किशोर गुर्जर, विधायक मोदीनगर मंजू शिवाच, विधायक मुरादनगर अजीत पाल त्यागी, जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह, मुख्य विकास अधिकारी अस्मिता लाल, नगर आयुक्त महेंद्र सिंह तंवर, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व यशवर्धन श्रीवास्तव, परियोजना निदेशक पीएन दीक्षित समेत अन्य मौजूद रहे।
-----------------
सात परियोजनाओं जिन पर चल रहा काम
लोनी में पेयजल योजना, सीवर लाइन का काम
शहर में नंदग्राम, विजय नगर, इंदिरापुरम में सीवर और सड़क
सीआईएसएफ रोड इंदिरापुरम में चौड़ीकरण काम
------------
70 फीसद हो चुका है काम
जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने बताया कि अधिकांश परियोजनाओं पर लगभग 70 फीसद काम हो चुका है। दिसंबर तक हरहाल में काम पूरा कर लिया जाएगा।
-------------------
कोई भी बीमार छूटने न पाए, समय से मुहैया कराए उपचार : खन्ना
गाजियाबाद। जिले में फैल रहे डेंगू मलेरिया की रोकथाम के लिए सख्त कदम उठाने के निर्देश जिले के प्रभारी मंत्री सुरेश खन्ना ने अधिकारियों को दिए हैं। उन्होंने कहा कि न केवल नगरीय बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों में भी स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर किया जाए। जहां पर भी कोई बीमार मिलता है तो उसका त्वरित उपचार कराया जाए।
डेंगू और मलेरिया के मरीज जहां मिल रहे हैं वहां टीम भेजकर मरीजों को इलाज मुहैया कराया जाए। स्वास्थ्य विभाग और नगर निगम एंटी लार्वा का छिड़काव कराए। एमएमजी में जंबो पैक की व्यवस्था नहीं होने के सवाल पर मंत्री ने अधिकारियों को तत्काल व्यवस्था कराने के लिए निर्देशित किया। ग्रामीण क्षेत्रों में सीएचसी व पीएचसी पर भी स्वास्थ्य व्यवस्था को सुदृढ़ करने की हिदायत दी।

-----------
भ्रमित न हों किसान, हित में है कृषि कानून : मंत्री
मुजफ्फरनगर में हुई किसान महापंचायत पर जिले के प्रभारी मंत्री ने कहा कि कुछ लोग किसानों को बरगला रहे हैं। जबकि कृषि कानून किसानों के हित में है। प्रदेश के ढाई करोड़ किसानों को सम्मान निधि मिल रही है। लेकिन कुछ लोग किसानों को गुमराह कर रहे हैं। किसान हित में सरकार लगातार काम कर रही है। विधानसभा चुनाव को लेकर कहा कि इस बार भी बीजेपी सरकार बनाएगी। भाजपा के सामने दूर दूर तक कोई नहीं है।
----------------
धीरेंद्र मिश्र
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed