फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziyabad

डांस टीचर ने किशोर को बंधक बनाकर पीटने का आरोप

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 28 Aug 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
ghaziyabad
डांस टीचर पर किशोरों को बंधक बनाकर पीटने का आरोप
विज्ञापन

गाजियाबाद। नगर कोतवाली के कल्लूपुरा में इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बनाने पर डांस टीचर द्वारा किशोर और उसके तीन साथियों को बंधक बनाकर पीटने का मामला सामने आया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीन किशोरों तो बरामद कर लिया, लेकिन एक किशोर वहां नहीं मिला। लापता किशोर के परिजनों ने डांस टीचर के खिलाफ तहरीर दी।
कल्लूपुरा निवासी सन्नी डांस टीचर है। मोहल्ले के ही कुछ किशोरों ने सन्नी भाभी के नाम से इंस्टाग्राम पर डांस टीचर का फर्जी अकाउंट बना दिया और उस पर टीचर की फोटो भी लगा दी। आरोप है कि फर्जी अकाउंट का पता लगने पर सन्नी ने बृहस्पतिवार को मोहल्ले के ही किशोर विशाल, उसके दोस्त तुषार, गोपाल व तुषार उर्फ सोनू को अपने घर में बंधक बना लिया और मारपीट की। परिजनों को पता लगने पर वह डांस टीचर के घर पहुंचे। आरोप है कि दरवाजा पीटने पर भी डांस टीचर सन्नी ने गेट नहीं खोला तो परिजनों ने पुलिस बुला ली। पुलिस ने तीन किशोरों को वहां से बरामद कर लिया, लेकिन तुषार का पता नहीं चला।
विज्ञापन

डांस टीचर के घर किया हंगामा
काफी खोजबीन के बाद भी तुषार का पता न लगने पर उसके परिवार के लोगों ने डांस टीचर के घर हंगामा कर दिया। पुलिस ने उन्हें समझा-बुझाकर शांत कराया। तुषार के परिजनों ने डांस टीचर और उसके परिजनों पर तुषार को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया है। तुषार के तहेरे भाई संदीप ने डांस टीचर पर बंधक बनाकर मारपीट करने व तुषार को गायब करने का आरोप लगाया है। नगर कोतवाल अमित कुमार का कहना है कि पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed