फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziyabad

तीन दिन बाद कविनगर में फिर लूट, कपड़ा कारोबारी से चेन लूटी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 27 Aug 2021 01:09 AM IST
विज्ञापन
ghaziyabad
तीन दिन बाद कविनगर में फिर लूट, कपड़ा कारोबारी से चेन लूटी
विज्ञापन

गाजियाबाद। कविनगर इलाके में लुटेरों ने तीन दिन बाद ही फिर से वारदात करते हुए स्कूटी सवार कारोबारी से सोने की चेन लूट ली। महिंद्रा एंक्लेव निवासी कारोबारी मॉर्निंग वॉक करके स्कूटी से घर लौट रहे थे। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। फुटेज के आधार पर पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी है। इससे पहले कार सवार बदमाशों ने कविनगर इलाके में 22 अगस्त को रक्षाबंधन वाले दिन आकाश नगर निवासी कपड़ा कारोबारी को अगवा कर लूटपाट की थी।
महिंद्रा एंक्लेव निवासी सतेंद्र कुमार का कहना है कि शास्त्री नगर में अमर फैशन पैलेस के नाम से रेडीमेड कपड़ों की दुकान है। उन्होंने बताया कि वह सुबह को लाल बहादुर शास्त्री हॉकी स्टेडियम में मॉर्निंग वॉक के लिए गए थे। वहीं से वह स्कूटी से दुकान पर जा रहे थे। जैसे ही वह दुकान के पास पहुंचे तो बाग वाली कॉलोनी की तरफ से अपाचे बाइक पर आए दो बदमाशों ने उनसे सोने की चेन लूट ली। उन्होंने शोर मचाया तो भीड़ इकट्ठा हो गई, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच बदमाशों की धरपकड़ के लिए कांबिंग की, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी।
विज्ञापन

गैस एजेंसी के कैमरों में कैद हुए बदमाश
पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किए तो राज गैस एजेंसी पर लगे कैमरों में बदमाश कैद मिले। पुलिस फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश कर रही है। एसपी सिटी निपुण अग्रवाल का कहना है कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। वहीं, घटना के संबंध में शास्त्रीनगर चौकी इंचार्ज से स्पष्टीकरण मांगा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------
सिहानी गेट में बदमाशों ने मोबाइल लूटा
गाजियाबाद। पटेल नगर कंसल अस्पताल निवासी राजू यादव का कहना है कि वह शाम 6 बजे अस्पताल के पास टहल रहा था। इसी दौरान बाइक सवार तीन युवक आए और उसका मोबाइल लूटकर ले गए। शोर मचाने पर लोगों ने पीछा भी किया, लेकिन लुटेरे फरार होने में कामयाब हो गए। राजू यादव ने सिहानी गेट थाने में तहरीर दी, जिसके आधार पर केस दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।
--------------
मारपीट कर 10 हजार रुपये व दस्तावेज लूटे
गाजियाबाद। सिहानी गेट क्षेत्र के शिब्बनपुरा निवासी संदीप का कहना है कि वह किराए पर रहते हैं। शाम करीब 6 बजे वह पत्नी-बच्चों को लेने जा रहे थे। उनकी जेब में 10 हजार रुपये, मोबाइल पैन कार्ड, आधार कार्ड और वोटर आईडी कार्ड थे। वह जैसे ही रविदास नगर गली में पहुंचे तो प्राण व यादव नाम के युवक उन्हें गाली देने लगे। विरोध करने पर दोनों ने मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि दोनों ने उनसे नगदी व दस्तावेज लूट लिए और मोबाइल तोड़ दिया। सिहानी गेट पुलिस ने दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
-------------
पत्नी-साले व अज्ञात हमलावरों पर लूट का आरोप
गाजियाबाद। पोस्ट ऑफिस वाली गली बजरिया निवासी विनोद कुमार का कहना है कि 27 जुलाई को वह अपने मुकदमे की पैरवी करने के लिए गाजियाबाद कचहरी आए थे। उसी समय उनकी पत्नी मनीषा, साला रिंकू निवासी तिमारपुर दिल्ली अपने साथ 4-5 लोगों को लेकर आए। कचहरी में उन्हें देखते ही पत्नी व अन्य लोगों ने मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान उन्होंने शर्ट में रखे 2 हजार रुपये लूट लिए और मोबाइल भी तोड़ दिया। तहरीर मिलने पर कविनगर पुलिस ने केस दर्ज किया है।

--------------
महिला का मंगलसूत्र लूटकर भग रही महिला को भीड़ ने दबोचा
गाजियाबपाद। विजयनगर में बृहस्पतिवार शाम पैठ में खरीदारी करने आई बुजुर्ग महिला से दो महिलाओं ने मंगलसूत्र लूट लिया। वृद्धा के शोर मचाने पर लोगों ने पुलिस की मदद से एक महिला को पकड़ लिया, जबकि उसकी साथी महिला फरार हो गई। विजयनगर एसएचओ महावीर सिंह चौहान ने बताया कि प्रेम नेगी नाम की वृद्धा बृहस्पतिवार को थाने के सामने लगने वाले साप्ताहिक पैठ में खरीदारी करने आई थीं। उसी दौरान दो महिलाएं उनका मंगलसूत्र छीनकर भाग निकलीं। शोर मचाने पर पैठ में मौजूद लैपर्ड सवार पुलिसकर्मियों और लोगों ने एक महिला को पकड़ लिया। उसकी पहचान नोएडा फेज-थ्री के छिजारसी निवासी ज्योति के रूप में हुई है। वृद्धा के बेटी शगुन नेगी की तहरीर पर केस दर्ज कर फरार महिला की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed