फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziyabad

गोपनीय डाटा चुराकर कंपनी मालिक से मांगी एक करोड़ रंगदारी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 27 Aug 2021 01:03 AM IST
विज्ञापन
ghaziyabad
गोपनीय डाटा चुराकर कंपनी मालिक से मांगी एक करोड़ रंगदारी
विज्ञापन

गाजियाबाद। कविनगर के ट्रेडिंग कारोबारी की कंपनी का डाटा चुराकर एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। घटना को किसी और ने नहीं बल्कि कंपनी के ही अकाउंटेंट ने पूर्व कर्मचारी के साथ मिलकर अंजाम दिया। पीड़ित कंपनी मालिक की तहरीर पर कविनगर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आरोपी की तलाश में पुलिस टीम दबिश दे रही है।
मेरठ रोड स्थित विला आनंदम सोसायटी निवासी मनोज गर्ग का कहना है कि वह श्वेता ट्रेडिंग कंपनी के मालिक हैं। कार्यालय शास्त्रीनगर आई-ब्लॉक में है। कंपनी के जरिये वह 14 प्रदेशों में कॉस्मेटिक का कारोबार करते हैं। कंपनी का सालाना टर्न ओवर 400 से 500 करोड़ रुपये है। मनोज गर्ग के मुताबिक आलम गंज बरेली निवासी गौरव उनके यहां कर्मचारी था। वह करीब डेढ़ साल पहले नौकरी छोड़कर जा चुका है। गौतमबुद्धनगर के दुरयाई निवासी सुनील कुमार उनके यहां अकाउंटेंट था। आरोप है कि अकाउंटेंट ने 16 अगस्त को पूर्व कर्मचारी गौरव के साथ साठगांठ कर कंपनी के कार्यालय से पैन ड्राइव चोरी कर लिया। उसमें कंपनी का महत्वपूर्ण डाटा था। कंपनी मालिक का आरोप है कि कंपनी का डाटा लीक करने की धमकी देकर दोनों आरोपी उनसे एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांग रहे हैं।
विज्ञापन

पैन ड्राइव में गोपनीय जानकारी व कारोबारी से संबंधित रिकॉर्ड
मनोज गर्ग का कहना है कि वह 25 साल से कारोबार कर रहे हैं। पैन ड्राइव में उनकी व्यक्तिगत व पारिवारिक वीडियो-फोटो हैं। इसके अलावा कंपनी के ग्राहकों व सप्लायर्स का महत्वपूर्ण डाटा है। आरोपी उनकी जीवन भर की मेहनत को प्रतिद्वंदी कंपनियों को देने की धमकी दे रहे हैं। पीड़ित का कहना है कि अगर उनका डाटा लीक हो गया तो कारोबार चौपट हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रिपोर्ट दर्ज, जांच शुरू
मनोज का कहना है कि दोनों आरोपी उन्हें धमकी दे रहे हैं कि उन्हें बदनाम करने के लिए पैन ड्राइव में सब कुछ है। अगर उन्हें एक करोड़ रुपये नहीं मिले तो वह बेहद गोपनीय डाटा को सार्वजनिक कर देंगे। आरोपियों की धमकी मिलने के बाद पीड़ित ने कविनगर थाने में तहरीर दी। एसपी सिटी निपुण अग्रवाल का कहना है कि केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश में पुलिस टीम दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed