फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziyabad

खाकी के 17 जांबाज आज होंगे सम्मानित

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 15 Aug 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
ghaziyabad
फोटो सहित......
विज्ञापन

खाकी के 17 जांबाज आज होंगे सम्मानित
गाजियाबाद। स्वतंत्रता दिवस पर रविवार को खाकी के 17 जांबाजों और होनहारों को विभिन्न पदक से सम्मानित किया जाएगा। पुलिस के 10 अधिकारियों व कर्मचारियों को सराहनीय सेवा सम्मान, पांच को अन्य पुलिस पदकों से सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा मुख्य अग्निशमन अधिकारी सुनील कुमार सिंह और अग्निशमन अधिकारी कमलेश कुमार मिश्र को राष्ट्रपति का अग्निशमन सेवा पदक मिलेगा।
एसएसपी अमित पाठक ने बताया कि विशिष्ट सेवा, उत्कृष्ट सेवा एवं सराहनीय सेवा, डीजीपी प्रशंसा चिन्ह और वीरता के लिए अग्निशमन सेवा पदक के लिए जिले के 17 अधिकारी और कर्मचारी चयनित हुए हैं। रविवार को पुलिस लाइन में ध्वाजारोहण के बाद सभी दमकल व पुलिस कर्मचारियों और अधिकारियों को सम्मानित किया जाएगा। एसएसपी ने कहा कि सराहनीय कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों के उत्साहवर्धन से पुलिस का मनोबल ऊंचा होगा। साथ ही सभी पुलिसकर्मी पूर्ण मनोयोग से कर्तव्य पालन करेंगे। एसएसपी ने कहा कि डीजीपी द्वारा सराहनीय कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों का पदक के लिए चयन करना पुलिस के लिए गौरव की बात है। इससे अन्य लोगों को भी प्रेरणा मिलेगी।
विज्ञापन

सराहनीय सेवाओं के लिए इन्हें मिलेगा पुलिस पदक
- मुख्य आरक्षी चालक राजेश कुमार सचान (परिवहन शाखा)
- मुख्य आरक्षी दिग्विजय सिंह (एलआईयू)
- मुख्य आरक्षी बाबूराम सिंह (यूपी-112)
उत्कृष्ट व सराहनीय सेवाओं के लिए इन्हें मिलेगा पुलिस पदक
- निरीक्षक राजकुमार (गोपनीय सहायक, एसपी सिटी सेकेंड)
- निरीक्षक ऊदल सिंह (प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन)
- निरीक्षक अखिलेश कुमार (एसएचओ लोनी बॉर्डर)
- उप निरीक्षक राजकुमार (निवाड़ी थाना)
- उप निरीक्षक राजेंद्र प्रसाद (मोदीपोन चौकी इंचार्ज)
- मुख्य आरक्षी चालक नैपाल सिंह (परिवहन शाखा)
- मुख्य आरक्षी चालक देवदत्त शर्मा (प्रधान लिपिक कार्यालय)
- मुख्य आरक्षी चालक राजेश कुमार ( परिवहन शाखा)
- मुख्य आरक्षी चालक किरनपाल सिंह (परिवहन शाखा)
- मुख्य आरक्षी विनोद कुमार (यातायात पुलिस)
- मुख्य आरक्षी राजकुमार (पुलिस लाइन)
इन्हें मिलेगा डीजीपी प्रशंसा चिन्ह (सिल्वर)
- निरीक्षक राजीव कुमार गुप्ता (एडीजी कार्यालय से संबद्ध)
वीरता के लिए अग्निशमन सेवा पदक इन्हें
- सुनील कुमार सिंह (मुख्य अग्निशमन अधिकारी)
- कमलेश कुमार मिश्र (अग्निशमन अधिकारी)
--------------
जेल के दो कर्मचारियों को भी सम्मान
जेल अधीक्षक आलोक सिंह ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस पर जिला कारागार के दो कर्मचारी सम्मानित होंगे। हेड जेल वार्डर मंगल देव शर्मा को महानिरीक्षक, कारागार प्रशासन एवं सुधार सेवाएं का प्रशंसा चिन्ह (गोल्ड) तथा जेल वार्डर मुकेश कुमार गौतम को प्रशंसा चिन्ह (सिल्वर) से सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed