फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziyabad

दोगुनी हुई डासना देवी मंदिर की सुरक्षा, 45 पुलिसकर्मी तैनात

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 14 Aug 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
ghaziyabad
दोगुनी हुई डासना देवी मंदिर की सुरक्षा, 45 पुलिसकर्मी तैनात
विज्ञापन

गाजियाबाद। साधु समेत दो लोगों पर पेपर कटर से हमले के बाद डासना देवी मंदिर की सुरक्षा दोगुनी कर दी गई है। पुलिस और पीएसी के 45 जवान सुरक्षा में तैनात किए गए हैं। अब मंदिर परिसर में कहीं से प्रवेश करना आसान नहीं होगा। हालांकि, चार दिन बाद भी पुलिस हमलावर को पकड़ना तो दूर, उनके बारे में कोई सुराग तक नहीं लगा सकी है।
मसूरी के डासना देवी मंदिर पर पुलिस का कड़ा पहरा रहता है। इसके बावजूद मंगलवार रात 3 बजे अज्ञात हमलावर मंदिर परिसर में घुसा और सो रहे बिहार समस्तीपुर निवासी साधु नरेशानंद सरस्वती समेत दो लोगों पर धारदार हथियार से हमला कर उन्हें लहूलुहान कर दिया। हमलावर दीवार फांदकर फरार हो गया। घटना के बाद मंदिर महंत यति नरसिंहानंद सरस्वती ने कहा था कि हमलावर उनकी हत्या करने के लिए आया था। लेकिन, उनकी जगह दूसरे साधु पर हमला कर दिया। ड्यूटी में लापरवाही पर एसएसपी ने गारद के दो पुलिसकर्मियों को निलंबित किया था। वहीं, बृहस्पतिवार को मेरठ दौरे पर आए डीजीपी मुकुल गोयल ने भी घटना को बेहद गंभीर बताया और दोबारा से ऐसी घटना की पुनरावृत्ति न होने देने की हिदायत दी थी। इसके बाद स्थानीय पुलिस अधिकारियों ने मंदिर की सुरक्षा बढ़ाने का फैसला लिया।
विज्ञापन

मंदिर पर पहले तैनात थे 25 पुलिसकर्मी
एसपी ग्रामीण डॉ. ईरज राजा ने बताया कि डासना देवी मंदिर की सुरक्षा में पूर्व में एक प्लाटून पीएसी समेत 25 पुलिसकर्मी तैनात थे। इनमें महंत के चार गनर और गारद के चार पुलिसकर्मी शामिल हैं। मंदिर की सुरक्षा बढ़ाते हुए अब पुलिसकर्मियों की संख्या बढ़ाकर 45 कर दी गई है। दो शिफ्टों में पुलिसकर्मियों से ड्यूटी ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिसर पर पुलिस का पहरा
पूर्व में सिर्फ मंदिर के प्रवेश द्वार पर पुलिसकर्मी तैनात रहते थे और एक गारद परिसर में तैनात रहती थी। फोर्स की संख्या बढ़ाने के साथ-साथ पूरे मंदिर परिसर पर पुलिस का पहरा कर दिया गया है, ताकि भविष्य में किसी तरह की अप्रिय घटना न हो सके। इसके साथ-साथ मंदिर परिसर के खराब पड़े सीसीटीवी कैमरे भी दुरुस्त कराए जा रहे हैं।

मुखबिर तंत्र, तकनीक....सब फेल
घटना को हुए चार दिन बीत चुके हैं, लेकिन पुलिस हमलावरों के बारे में कोई भी सुराग लगाने में नाकाम है। पुलिस का मुखबिर तंत्र और हाईटेक तकनीक फेल साबित हुई। पुलिस ने कैमरे खंगाले, मोबाइल डंप उठाकर संदिग्ध नंबर ट्रेस किए और पेपर कटर बेचने वाले दुकानदारों से बातचीत भी की, लेकिन कोई सफलता नहीं मिल सकी। एसपी ग्रामीण का कहना है कि सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। हमलावरों को ट्रेस कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed