{"_id":"610aea128ebc3e88c45cced5","slug":"ghaziyabad-ghaziabad-news-gbd223561823","type":"story","status":"publish","title_hn":"बम्हैटा में सरकारी जमीन के लिए पथराव-फायरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बम्हैटा में सरकारी जमीन के लिए पथराव-फायरिंग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बम्हैटा में सरकारी जमीन
के लिए पथराव-फायरिंग
गाजियाबाद। कविनगर के शाहपुर बम्हैटा गांव में सरकारी जमीन पर कब्जे के लिए मंगलवार रात दो पक्ष भिड़ गए। देखते ही देखते दोनों ओर से लाठी-डंडे निकल आए और कई राउंड फायरिंग हुई। घटना में एक पक्ष के तीन लोग गंभीर घायल हो गए, जिन्हें पुलिस ने अस्पताल में पहुंचाया। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर केस दर्ज कर कविनगर पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
कविनगर एसएचओ संजीव शर्मा ने बताया कि शाहपुर बम्हैटा गांव में 600 वर्ग गज भूमि पर कब्जे को लेकर वहां रहने वाले सुनील और देवपाल उर्फ मटर केबीच मई से विवाद चला आ रहा था। दोनों ही पक्ष इस जमीन के अगल-बगल रहते हैं। वहीं, इस जमीन को नगर निगम ने सरकारी संपत्ति घोषित किया हुआ है। अकसर दोनों पक्ष जमीन पर कब्जे के लिए झगड़ते रहते हैं। मंगलवार रात भी दोनों पक्ष एक बार फिर आमने-सामने आ गए। देवपाल पक्ष के छह लोगों ने सुनील पक्ष पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। देखते ही देखते झगड़े ने भीषण संघर्ष का रूप ले लिया।
कई राउंड फायरिंग से दहशत, पुलिस का इनकार
लोगों का कहना है कि झगड़े के दौरान कई राउंड फायरिंग होने से गांव में दहशत फैल गई। एसएचओ का कहना है कि जानकारी लगते ही वह फोर्स लेकर बम्हैटा पहुंचे। मौके पर फायरिंग नहीं हुई थी। पथराव में सुनील पक्ष के भरत, सुंदर और वेदू घायल हुए हैं। सुनील की तहरीर पर छह लोगों के खिलाफ हत्या की कोशिश, बलवा आदि धाराओं में केस दर्ज करते हुए रोहताश, भूपेश उर्फ भुल्ला और देवपाल को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
वेव सिटी में पुलिस पर हमले में भी शामिल थे आरोपी
एनएच-9 स्थित वेव सिटी में किसानों और बिल्डर के बीच विवाद चल रहा है। 18 फरवरी को किसानों ने बिल्डर के कर्मचारियों, पुलिस व पीएसी पर पथराव कर दिया था। इसमें लालकुआं चौकी के तत्कालीन प्रभारी का मोबाइल भी लूट लिया गया था, साथ ही उनकी हड्डी भी तोड़ दी थी। पुलिस ने 19 लोगों को नामजद करते हुए 44 लोगों के खिलाफ बलवा, हत्या की कोशिश, सरकारी कार्य में बाधा आदि धाराओं में केस दर्ज किया था। मंगलवार को बम्हैटा में हुए बवाल में गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपी इस घटना में शामिल थे। तीनों की गिरफ्तारी दोनों मामलों में की गई है।