फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziyabad

दो माह में दौड़ने लगेंगी इलेक्ट्रिक बसें, 12 करोड़ से बनेगा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 05 Aug 2021 12:42 AM IST
विज्ञापन
ghaziyabad
दो माह में दौड़ेंगी इलेक्ट्रिक बसें, 12 करोड़ से विकसित होगा बायोडायवर्सिटी फॉरेस्ट
विज्ञापन

गाजियाबाद। शहर के लोगों का इलेक्ट्रिक बसों में सफर करने का इंतजार अब खत्म होगा। दो माह में 50 इलेक्ट्रिक बसों का संचालन शुरू हो जाएगा। बुधवार को नगर निगम व डूडा के 94.43 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास करने पहुंचे नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन ने गाजियाबाद में इलेक्ट्रिक बसों का संचालन शुरू कराने की घोषणा की। साथ ही 12 करोड़ रुपये की लागत से शहर में बायोडायवर्सिटी फॉरेस्ट विकसित करने का शिलान्यास किया। शहर को 71 विकास कार्यों की सौगात दी।
नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन ने सुबह 10 बजे सबसे पहले सिद्धार्थ विहार स्थित जल निगम के गेस्ट हाउस में सांसद वीके सिंह, सभी विधायकों और पार्टी संगठन के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। इसके बाद 11 बजे से उन्होंने नगर निगम के कार्यों की समीक्षा की। नगरायुक्त महेंद्र सिंह तंवर ने निगम की ओर से जारी किए गए म्युनिसिपल बांड, 50 हेक्टेयर भूमि को कब्जामुक्त कराने, गाजियाबाद को प्लास्टिक टूरिज्म के रूप में विकसित, 87 प्राइमरी स्कूलों का जीर्णोद्धार कर स्मार्ट क्लासों बनाने और शहर को धूलमुक्त बनाने के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। इसके अलावा विभिन्न विभागों की ओर से कराए जा रहे कार्यों का ब्योरा नगर विकास मंत्री के सामने रखा गया। बैठक के बाद लोहिया नगर स्थित हिंदी भवन में पहुंच उन्होंने 94.43 करोड़ की 68 परियोजनाओं का लोकार्पण व 3 का शिलान्यास किया। आशुतोष टंडन ने कहा कि सिर्फ गाजियाबाद ही नहीं यूपी की भी तस्वीर बदल रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में देश और प्रदेश में कोविड महामारी पर नियंत्रण पा लिया गया है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में एक वक्त था जब कानून व्यवस्था चौपट थी, लेकिन योगी आदित्यनाथ के 4.5 साल के कार्यकाल में बड़े-बड़े अपराधी थर-थर कांपते हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने अपनी पहली कैबिनेट बैठक में किसानों का 36 हजार करोड़ का कर्जा माफ किया था। देश भर में चल रहीं योजनाओं में से 44 में यूपी नंबर-1 पर है। पहले बीमारू राज्य कहे जाने वाले उत्तर प्रदेश के सबसे ज्यादा 10 शहर स्मार्ट सिटी योजना में चुने गए हैं। सबसे पहले स्वच्छ सर्वेक्षण में देश भर में 365वें स्थान पर रहा गाजियाबाद अब 13वें नंबर पर पहुंच गया है। 2020 में यूपी के सबसे ज्यादा 20 निकायों को अलग-अलग श्रेणी में पुरस्कृत किया गया है। उन्होंने कोविड संक्रमण की वजह से मृत कर्मचारियों के सभी ड्यूज जल्द से जल्द क्लियर कर उनके एक परिजन को नौकरी देने की भी बात कही है। इस दौरान राज्यमंत्री अतुल गर्ग, महापौर आशा शर्मा, साहिबाबाद विधायक सुनील शर्मा, मुरादनगर विधायक अजीत पाल त्यागी, भाजपा महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा, नगरायुक्त महेंद्र सिंह तंवर, भाजपा पार्षद दल के नेता राजेंद्र त्यागी व अन्य पार्षद मौजूद रहे।
विज्ञापन

------
गाजियाबाद नगर निगम की तारीफ की
नगर विकास मंत्री ने गाजियाबाद नगर निगम की तारीफ की। उन्होंने कहा कि कूड़ा निस्तारण के क्षेत्र में गाजियाबाद का अच्छा प्रदर्शन रहा है। प्रताप विहार में करीब 5 लाख टन कचरा डंप है, लेकिन 7-8 माह में यह कचरा जीरो हो जाएगा। वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए काम किया जा रहा है। शहर के 500 पार्कों को विकसित कराया जाएगा। इसके बाद गाजियाबाद के 100 फीसदी पार्क विकसित हो जाएंगे। कोरोना काल में भी गाजियाबाद नगर निगम समेत अन्य निकायों ने अच्छा प्रदर्शन किया। कोरोना से पीड़ित लोगों के घरों से लाकर मेडिकल वेस्ट के निस्तारण से लेकर सैनिटाइजेशन की जिम्मेदारी संभाली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन प्रमुख परियोजनाओं की दी सौगात
विकास कार्य लागत
- सभी वार्डों में 251 पार्कों का निर्माण एवं सौंदर्यकरण का कार्य --- 15.43 करोड़
- महामाया स्टेडियम के पीछे बायोडायवर्सिटी फॉरेस्ट विकसित होगा। --- 12 करोड़
- 198 पार्कों को विकसित करने के कार्य का शिलान्यास किया। --- 2.60 करोड़
- 15वें वित्त आयोग 100 पार्कों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग का कार्य। --- 2.85 करोड़ रुपये
- मोहल्ला अफगानान में 2800 मीटर सीवर लाइन व सड़क सुधार। --- 1.93 करोड़ रुपये
- स्वास्थ्य विभाग में टीपर, ई-रिक्शा, आरसी, जेसीबी वाहन खरीदे जाएंगे। -- 13.40 करोड़ रुपये
- निर्माण विभाग की ओर से नाली, सड़क, नाला निर्माण कार्य। --- 44.47 करोड़ रुपये
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed