{"_id":"6105abf48ebc3e0946781701","slug":"ghaziyabad-ghaziabad-news-gbd2233072112","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षक को हनीट्रैप में फंसा ब्लैकमेल किया, वसूली रकम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षक को हनीट्रैप में फंसा ब्लैकमेल किया, वसूली रकम
विज्ञापन

गाजियाबाद। कविनगर में शिक्षक को हनीट्रैप में फंसाकर ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि पहले तो एक युवती ने फेसबुक पर प्यार भरी बातें कीं और बाद में अश्लील वीडियो कॉल शुरू कर दी। थोड़ी ही देर बाद शिक्षक के व्हॉट्सएप पर उन्हीं की अश्लील वीडियो भेजकर ब्लैकमेलिंग का खेल शुरू हो गया। 30 हजार रुपये देने के बाद भी रुपयों की मांग जारी रहने पर शिक्षक ने केस दर्ज कराया।
कविनगर क्षेत्र निवासी शिक्षक का कहना है कि वह 24 जुलाई की शाम करीब 6 बजे फेसबुक देख रहे थे। उसी दौरान फेसबुक पर प्रिया चौधरी नाम के अकाउंट से मेसेज आने शुरू हो गए। शुरू में तो उन्होंने ध्यान नहीं दिया, लेकिन जैसे ही उन्होंने मेसेज का रिप्लाई किया तो प्रिया चौधरी ने वीडियो कॉल कर दी। शिक्षक का कहना है कि वीडियो कॉल रिसीव होते ही उनका मोबाइल हैंग हो गया और इस दौरान युवती की तरफ से कई बार वीडियो कॉल आई। शिक्षक का कहना है कि मोबाइल हैंग होने के कारण उनकी तरफ से भी मेसेज अपने आप टाइप हो रहे थे। पीड़ित का कहना है कि इसके बाद उन्होंने अपना फेसबुक मेसेंजर अन-इंस्टाल कर दिया। इसके थोड़ी देर बाद ही उनके व्हॉट्सएप नंबर पर उनकी अश्लील वीडियो भेज दी गई। पीड़ित का कहना है कि व्हॉट्सएप पर अश्लील वीडियो के साथ-साथ उनके दोस्तों व परिचितों के फेसबुक अकाउंट भी भेजे गए। धमकी दी गई कि वह उनकी वीडियो सभी को भेज रही है। उन्होंने ऐसा करने से मना किया तो उनसे पैसों की मांग की जाने लगी। उन्होंने बदनामी के डर से 30 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद भी जिंदगी बर्बाद करने की धमकी देकर उनसे पैसों की मांग जारी रही।
नंबर ब्लॉक किया तो दूसरे नंबर से आई कॉल
शिक्षक का कहना है कि युवती की तरफ से रुपयों की मांग जारी रहने पर उन्होंने उसका नंबर ब्लॉक कर दिया। इसके बाद उनके पास नए नंबर से कॉल आनी शुरू हो गई। उन्होंने उस नंबर को भी ब्लॉक कर दिया। इसके बाद उन्होंने कविनगर थाने में जाकर शिकायत दी। कविनगर सीओ अंशु जैन का कहना है कि आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच निरीक्षक स्तर के अधिकारी से कराई जाएगी।