फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziyabad

आईएएस-आईपीएस का सपना, सेना में जाने का भी जुनून

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 01 Aug 2021 01:21 AM IST
विज्ञापन
ghaziyabad
आईएएस-आईपीएस का सपना, सेना में जाने का भी जुनून
विज्ञापन

गाजियाबाद।
आईएएस बनकर करूंगा सेवा
गोविंदपुरम स्थित महर्षि दयानंद विद्यापीठ में दसवीं का छात्र अमान सैफी ने 10वीं में 94 प्रतिशत अंक हासिल कर स्कूल में प्रथम स्थान हासिल किया है। उन्होंने बताया कि अब 11वीं में पीसीएम से करनी है। वह आईएएस बनकर सेवा करना चाहते हैं। डासना में अमान किराए के मकान में अपने पिता दीनू और मां शायरा के साथ रहते हैं। उनके गांव से अनुराग वत्स आईएएस अधिकारी हैं। उनकी तरह ही वह भी आईएएस बनना चाहते हैं।
93.1 फीसदी अंकों से बढ़ाया गौरव
महर्षि दयानंद विद्यापीठ के गौरव यादव ने 10वीं में 93.1 फीसदी अंक पाकर विद्यालय में दूसरे स्थान प्राप्त किया है। वह आईपीएस बनना चाहते हैं। इंद्रगढ़ी में वह अपने पिता विजयपाल के साथ रहते हैं जबकि, परिवार के अन्य सदस्य गांव में हैं।
विज्ञापन

---------
सेना में जाने का सपना
डासना के रहने वाले मेधव पाल ने दसवीं 91.5 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। वह आगे विज्ञान वर्ग से 11वीं करना चाहते हैं। भारतीय सेना में जाकर मेधव देश की सेववा करना चाहते हैं। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और शिक्षकों को दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुकान पर काम करने के साथ की पढ़ाई
महर्षि दयानंद विद्यापीठ के इंटरमीडिएट छात्र रितिक कुमार ने विज्ञान वर्ग में 89.8 प्रतिशत अंक हासिल कर स्कूल टॉप किया है। रितिक भिक्कनपुर गांव में रहते हैं। वह पिता राजेंद्र कुमार के साथ कपड़ों की दुकान पर काम में हाथ भी बंटाते थे। अब बीएससी करने के साथ वह भारतीय सेना में जाने की तैयारी करेंगे। रितिक के पास ऑनलाइन क्लास के लिए मोबाइल फोन नहीं था। अपने ताऊ के बेटे के मोबाइल से पढ़ाई करते थे।
याचिका ने हासिल किए 89.2 फीसदी अंक
याचिका ने इंटरमीडिएट में 89.2 प्रतिशत अंक हासिल कर स्कूल में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। उनके पिता आनंद कुमार दंत चिकित्सक और माता ललिता गृहणी हैं। उन्होंने बताया कि ग्रेजुएशन के साथ वह आईएएस की तैयारी करना चाहती हैं।

वैज्ञानिक बनने का सपना
महर्षि दयानंद विद्यापीठ में नितिन शम्मी इंटरमीडिएट के छात्र हैं। उन्होंने 12वीं में 88.2 फीसदी अंक हासिल किए हैं। नितिन वैज्ञानिक बनना चाहते हैं और इसरो में काम करना चाहते हैं। उनके पिता सुनील कुमार वकील हैं और माता निर्मल देवी गृहणी हैं। 10वीं में उन्होंने 87.33 प्रतिशत अंक हासिल कर स्कूल टॉप किया था।
----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed