फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziyabad

मार्कशीट पर लिखा प्रमोट, 4451 छात्रों के सामने दाखिले की दिक्कत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 01 Aug 2021 01:18 AM IST
विज्ञापन
ghaziyabad
मार्कशीट पर लिखा प्रमोट, 4451 छात्रों के सामने दाखिले की दिक्कत
विज्ञापन

गाजियाबाद। यूपी बोर्ड ने हाईस्कूल इंटरमीडिएट का रिजल्ट भले ही जारी कर दिया हो, लेकिन 4451 छात्र-छात्राओं के भविष्य के सामने दाखिले को लेकर संकट खड़ा हो गया है। इन छात्र-छात्राओं की मार्कशीट पर प्रमोट लिखा है। नंबर अंकित नहीं हैं। सवाल यह है कि इनका दाखिला कैसे होगा। वह प्रवेश की मेरिट से बाहर रहेंगे। शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने इस पर चुप्पी साध ली है।
यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का रिजल्ट जारी होने के बाद भी 4451 छात्रों को प्रवेश नहीं मिल पाएगा। हाईस्कूल की परीक्षा पास करने वाले 2610 छात्र और इंटरमीडिएट के 1833 छात्रों की मार्कशीट में केवल प्रमोट लिखा है। अंकों के आधार पर विषय का चयन होता है। ऐसे में पीसीएम और पीसीबी में दाखिला लेने में मुश्किल होगी। कला या कॉमर्स के विषयों से संतोष करना पड़ सकता है। इसी तरह की परिस्थिति से 12वीं पास करने वाले छात्रों को गुजरना होगा। शंभु दयाल इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य देवेंद्र कुमार ने बताया कि बोर्ड ने सभी को असमंजस में डाल दिया है। इस संबंध में कुछ भी कहना जल्दबाजी होगा। समस्या को जिला विद्यालय निरीक्षक के माध्यम से शासन को भिजवाएंगे, जिससे तय हो सके कि करना क्या है? जब तक वहां से जवाब नहीं आएगा, छात्रों के अगली कक्षा में प्रवेश नहीं लिए जाएंगे। डीआईओएस पीके द्विवेदी ने बताया कि इस संबंध में बोर्ड को लिखकर भेजेंगे, जिससे छात्र-छात्राओं की समस्या का समाधान हो सके और उनके प्रवेश में कोई दिक्कत न आए।
विज्ञापन

गाइडलाइन का रहेगा इंतजार
जिन छात्र-छात्राओं की मार्कशीट पर केवल प्रमोट लिखा है, उनको कौन से विषय दिए जाएंगे, इसको स्कूल अपने स्तर से तय नहीं कर पा रहे हैं। स्कूल प्रशासन का कहना है कि पीसीएम दिया जाए पीसीबी, कामर्स या आर्ट इस पर बोर्ड की गाइडलाइन का इंतजार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed