{"_id":"61045dea8ebc3ecf0c072694","slug":"ghaziyabad-ghaziabad-news-gbd223247725","type":"story","status":"publish","title_hn":"नया बस अड्डा पर नगर निगम बनाए मल्टीलेवल पार्किंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नया बस अड्डा पर नगर निगम बनाए मल्टीलेवल पार्किंग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नया बस अड्डा मेट्रो स्टेशन के पास बनेगी मल्टीलेवल पार्किंग
गाजियाबाद। नया बस अड्डा और मेट्रो स्टेशन के पास लोगों को अपना वाहन पार्क करने में अब दिक्कत नहीं होगी। नगर निगम नया बस अड्डे मेट्रो स्टेशन के पास मल्टीलेवल पार्किंग बनाने जा रहा है। इसके लिए जमीन चिन्हित कर ली गई है और जल निगम की कार्यदायी संस्था सीएंडडीएस (कंस्ट्रक्शन एंड डिजाइन सर्विस) को डीपीआर (डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट) बनाने का जिम्मा सौंपा है। एक सप्ताह में डीपीआर तैयार होगी। इसके बाद निगम बजट पास कर निर्माण शुरू कराएगा।
मेट्रो स्टेशन के पास निगम की 20 हजार वर्ग मीटर जमीन खाली पड़ी है। इसमें पांच हजार वर्ग मीटर में पार्किंग बनाने पर निगम के अंदर सहमति बन गई है। जल निगम को पत्र लिखकर पार्किंग की डीपीआर देने को कहा गया है। उसके बाद निगम शासन को डीपीआर भेजेगा। बताया जा रहा है कि अब शासन स्तर पर भी प्रस्ताव स्वीकृत होने में ज्यादा समय नहीं लेगा। अगले वर्ष विधान सभा चुनाव हैं, उससे पहले राज्य सरकार तमाम प्रस्तावों को मंजूरी देने में लगी है। प्रस्ताव को स्वीकृति मिलने के बाद 18 से 24 महीने के अंदर पार्किंग बनकर तैयार होगी। अगस्त के अंत तक मंजूरी मिलती है तो अगस्त 2023 तक मल्टीलेवल पार्किंग तैयार हो जाएगी। इसका सबसे बड़ा लाभ जीटी रोड पर जाम की समस्या को खत्म करने में मिलेगा। अभी तक पार्किंग की व्यवस्था न होने पर लोग सड़क के किनारे वाहन खड़े करते हैं, जिससे मुख्य सड़क पर जाम की समस्या बनी रहती है।
अंबेडकर पार्क मामले के बाद निगम ने बदला प्लान
नगर निगम शहर के व्यस्ततम इलाकों में शामिल नवयुग मार्केट में पार्किंग बनाना चाहता था। इसके लिए अंबेडकर पार्क की जमीन को चिन्हित भी किया गया था, लेकिन स्थानीय स्तर पर भारी विरोध के बीच निगम को अपना प्रस्ताव टालना पड़ा। उसके बाद अब निगम ने नया बस अड्डा मेट्रो स्टेशन के पास पार्किंग बनाने का फैसला लिया है। इस जमीन पर किसी तरह का विवाद भी नहीं है, जिससे पार्किंग बनाने में किसी तरह की रुकावट भी नहीं आएगी।
विज्ञापन
पार्किंग में होगी यह सुविधा
- पांच हजार वर्ग मीटर जमीन पर तैयार पूरी पार्किंग मल्टीलेवल होगी
- एक समय पर 500 फोर व्हीलर और एक हजार टू व्हीलर खड़े किए जा सकेंगे
- 24 घंटे पार्किंग संचालित होगी, जिससे दिल्ली आने जाने वाले लोगों को वाहन पार्क करने में मदद मिलेगी।
- निगम शहर के व्यस्त इलाकों में पार्किंग बनाने की योजना पर काम कर रहा है। नया बसा अड्डा मेट्रो स्टेशन के पास पांच हजार वर्ग मीटर जमीन पर पार्किंग बनाने का प्रस्ताव तैयार हो गया है। जल निगम से मल्टीलेवल पार्किंग बनाने की एक सप्ताह में डीपीआर मांगी है। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। - आरएन पांडेय, प्रापर्टी प्रभारी, नगर निगम
- निगम के प्रस्ताव से हमारी तरफ से सीएंडडीएस को डीपीआर बनाने के लिए अधिकृत किया गया है। कंपनी निर्धारित समय सीमा में डीपीआर तैयार करेगी देगी। उसके बाद जैसे ही निगम की तरफ से हमें धनराशि आवंटित की जाएगी तो निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। - आर तोमर, अधिशासी अभियंता, जल निगम