फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziyabad

बाइक पर लगी झपकी, सड़क पर गिरकर युवक की मौत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jul 2021 01:00 AM IST
विज्ञापन
ghaziyabad
बाइक पर लगी झपकी, सड़क पर गिरकर युवक की मौत
विज्ञापन

मसूरी। मसूरी एनएच-9 पर झपकी लगने के कारण बाइक से गिरकर गौर होम्स निवासी पवन (42) की मौत हो गई। युवक गुरु पूर्णिमा पर गंगा स्नान कर दोस्त के साथ ब्रजघाट से वापस लौट रहा था। घटना का पता लगने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में ले लिया। परिजनों ने पोस्टमार्टम न कराने का आग्रह किया, जिसके बाद पंचनामा भर शव उनके सुपुर्द कर दिया गया।

गोविंदपुरम में गौर होम्स सोसायटी में रहने वाले गजेंद्र और पवन गहरे दोस्त हैं। शनिवार को गुरु पूर्णिमा के अवसर पर दोनों दोस्त गंगा स्नान करने ब्रजघाट गए थे। लौटते वक्त गजेंद्र बाइक चला रहा था, जबकि पवन पीछे बैठा था। मसूरी में एनएच-9 पर रेलवे रोड के सामने पहुंचने पर पवन को नींद की झपकी आ गई और वह बाइक से गिर गया। गजेंद्र ने पवन को अस्पताल में भर्ती कराया। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं, सूचना मिलने पर मसूरी पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर शव कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी। परिजनों ने पोस्टमार्टम न कराने के लिए पुलिस से लिखित में आग्रह किया, जिसके बाद पंचनामा भर शव परिजनों के सुुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed