{"_id":"60fc68e88ebc3e58717c6d7f","slug":"ghaziyabad-ghaziabad-news-gbd2228697113","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओलंपिक रिले पहुंची गाजियाबाद, आज होगा भव्य स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओलंपिक रिले पहुंची गाजियाबाद, आज होगा भव्य स्वागत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देर रात गाजियाबाद पहुंची ओलंपिक रैली, आज भव्य स्वागत
गाजियाबाद। टोक्यो ओलंपिक में पहुंचे खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने के लिए खेल निदेशालय और खेल जगत फाउंडेशन की ओर से शुरू की गई ओलंपिक जागरूकता रैली शनिवार देर रात गाजियाबाद पहुंची। रविवार सुबह महामाया स्टेडियम में रैली में शामिल दल का भव्य स्वागत होगा। खेल विभाग की ओर से सुबह 7.30 बजे यह कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
जागरूकता रिले का शुभारंभ बृहस्पतिवार को बरेली से हुआ था। इसके बाद रामपुर, मुरादाबाद, बिजनौर, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, शामली, बागपत, मेरठ होते हुए यह गाजियाबाद पहुंची। उप क्रीड़ाधिकारी पूनम विश्नोई ने बताया कि शनिवार रात करीब पौने 10 बजे रिले को महामाया स्टेडियम पर रिसीव किया गया। यह दल युवा कल्याण के गेस्ट हाउस में रात्रि विश्राम कर सुबह स्टेडियम पहुंचेगी। उन्होंने कहा कि खेल विभाग, यूपी ओलंपिक एसोसिएशन के सदस्य, खिलाड़ियों, खेल संघ और खेल प्रेमियों की ओर से रिले का स्टेडियम में स्वागत किया जाएगा। यह टीम उन्होंने बताया कि टोक्यो ओलंपिक में भाग ले रहे प्रदेश के 10 खिलाड़ियों सहित अन्य खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने के लिए रैली निकाली गई है। 51 जिलों से होती हुई यह 4 अगस्त को लखनऊ पहुंचेगी। यहां इसका समापन समारोह आयोजित किया जाएगा।