फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziyabad

अगस्त में शहर को मिलेगी ऑडिटोरियम की सौगात

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jul 2021 12:51 AM IST
विज्ञापन
ghaziyabad
अगस्त में शहर को मिलेगी ऑडिटोरियम की सौगात
विज्ञापन

गाजियाबाद। शहर के लोगों को नगर निगम के पहले ऑडिटोरियम की सौगात अगस्त में मिल जाएगी। नेहरू नगर सेकेंड में निर्माणाधीन इस ऑडिटोरियम में लिफ्ट और फायर फाइटिंग सिस्टम के ट्रायल के बाद अब फिनिशिंग का काम शुरू हो गया है। अगस्त में यह पूरा हो जाएगा। शहर का यह पहला ऑडिटोरियम होगा जिसमें एक साथ 860 लोग बैठ सकेंगे।
नगर निगम ने वर्ष 2012 में नेहरू नगर सेकेंड में ऑडिटोरियम की नींव रखी थी। इस प्रोजेक्ट शुरुआती लागत 22.93 करोड़ थी। निगम ने डीपीआर में संशोधन कर बाद में इसे वातानुकूलित बनाने, लिफ्ट लगाने और क्लब समेत कई अन्य सुविधाएं देने का निर्णय लिया। इसकी डीपीआर रिवाइज्ड हुई तो लागत बढ़कर 39.50 करोड़ रुपये पहुंच गई। बीच में इसका काम कई साल तक बंद रहा, लेकिन अब नगर निगम ऑडिटोरियम का निर्माण पूरा कर इसका संचालन शुरू करने की कवायद शुरू कर दी है।
विज्ञापन

अब तक का सबसे बड़ा होगा ऑडिटोरियम
नगर निगम का यह ऑडिटोरियम शहर का सबसे बड़ा ऑडिटोरियम होगा। इसके परिसर का क्षेत्रफल 7626 वर्ग मीटर है। 3050 वर्ग मीटर में ऑडिटोरियम की बिल्डिंग का निर्माण किया गया है। इसमें क्लब और ओपन स्पेस भी है। इसमें 860 दर्शकों के बैठने के लिए कुर्सियां लगाई गई हैं। दर्शकों की क्षमता से ज्यादा कार पार्किंग की व्यवस्था की गई है। ऑडिटोरियम में लोग सांस्कृतिक व सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट ...
निर्माणाधीन ऑडिटोरियम का काम तेजी से पूरा कराया जा रहा है। फिलहाल फिनिशिंग का काम शुरू कर दिया गया है। अगस्त में यह पूरा हो जाएगा। इसके बाद ऑडिटोरियम का विधिवत उद्घाटन कर जनता को समर्पित कर दिया जाएगा। - महेंद्र सिंह तंवर, नगरायुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed