फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziyabad

शादी में आए युवक की पार्टी के दौरान दोस्त ने की हत्या

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jul 2021 01:15 AM IST
विज्ञापन
ghaziyabad
शादी में आए युवक की पार्टी
विज्ञापन

के दौरान दोस्त ने की हत्या
गाजियाबाद। विजयनगर केसैन विहार में दोस्त की बहन की शादी में शामिल होने आए दिल्ली के युवक की दूसरे दोस्त ने हत्या कर दी। छत पर शराब पीने के दौरान कहासुनी होने पर आरोपी दोस्त ने किसी वस्तु से गले पर वार कर दिया। लहूलुहान होने पर आरोपी भाग गया। घायल युवक को अस्पताल से जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक के भाई की तहरीर पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि हत्यारोपी दोस्त अपने घर से फरार है। संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।
मंडावली दिल्ली निवासी टिंकू (19) सोमवार रात सैनविहार निवासी अपने दोस्त मोहित की बहन की शादी में आया था। शादी में टिंकूके साथ मंडालवी दिल्ली का ही रहने वाला उसका दोस्त दीपक आया था। बताया गया कि रात करीब दो बजे टिंकू, दीपक तथा अन्य लोग मकान की छत पर बैठकर पार्टी कर रहे थे। इसी बीच किसी बात पर दीपक और टिंकू में विवाद शुरू हो गया। दीपक ने तैश में आकर पास रखी किसी वस्तु से टिंकूकी गर्दन पर वार कर दिया। गर्दन से खून की धार बहने लगी। टिंकू को लहूलुहान देख दीपक भाग गया। घटना के बाद टिंकूको जिला एमएमजी अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं, घटना की जानकारी पर टिंकूके परिजन भी दिल्ली से गाजियाबाद पहुंच गए।
विज्ञापन

छत से गिरने व गर्दन में कांच घुसने की बात बताई
टिंकूके भाई अरविंद का कहना है कि सोमवार रात करीब साढ़े तीन बजे टिंकूके मोबाइल से उसके दोस्त मोहित का फोन आया था। उसने बताया कि पार्टी के दौरान टिंकू छत से गिर गया और उसके गले में कांच की बोतल घुस गई। जिससे उसकी मौत हो गई। अस्पताल पहुंचने पर उन्हें मोहित के एक रिश्तेदार से टिंकू द्वारा वस्तु से हमला करने की घटना बताई, जिसके बाद उन्होंने विजयनगर थाने में टिंकूके खिलाफ तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

फैक्टरी में स्टोर कीपर था टिंकू
अरविंद का कहना है कि टिंकूपांच भाई-बहनों में चौथे नंबर का था। घर की माली हालत अच्छी नहीं है। टिंकू दिल्ली की एक फैक्टरी में स्टोर कीपर था। किराए के मकान में रहने वाले पिता ई-रिक्शा चलाते हैं, जबकि मां भी कामकाज कर आजीविका चलाती है। दो भाई और दो बहनों की शादी हो चुकी है, जबकि टिंकू अविवाहित था। एसपी सिटी निपुण अग्रवाल का कहना है कि पार्टी के दौरान हुई कहासुनी में टिंकूपर किसी वस्तु से हमला किया गया, जिससे उसकी मौत हो गई। गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed