{"_id":"60f091098ebc3e460d0b71e9","slug":"ghaziyabad-ghaziabad-news-gbd2223360199","type":"story","status":"publish","title_hn":"हेड कांस्टेबल से मारपीट, वर्दी फाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हेड कांस्टेबल से मारपीट, वर्दी फाड़ी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हेड कांस्टेबल से मारपीट, वर्दी फाड़ी
गाजियाबाद। विजयनगर के सजवान नगर में झगड़े के सूचना पर पहुंची पीआरवी पर तैनात हेड कांस्टेबल के साथ मारपीट कर वर्दी फाड़ने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मारपीट करने, वर्दी फाड़ने व सरकारी कार्य में बाधा डालने की धाराओं में केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विजयनगर थाने में संचालित पीआरवी पर तैनात हेड कांस्टेबल रौदास कुमार का कहना है कि मंगलवार सुबह करीब 10.22 बजे कंट्रोल रूम से सूचना मिली थी कि सजवान नगर में मिथुन नाम का युवक लोगों से झगड़ा कर रहा है। सूचना मिलते ही पीआरवी मौके पर पहुंच गई। हेड कांस्टेबल का कहना है कि आरोपी मिथुन को खोजकर वह थाने ले जाने लगे तो उसने उन पर भी हमला कर दिया। डंडे से हुए हमले में उनके सिर में चोट आई। इसके बाद आरोपी ने उनकी वर्दी भी फाड़ दी। सीओ प्रथम महीपाल सिंह का कहना है कि आरोपी को कोर्ट में पेश पर उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।