{"_id":"60ef39498ebc3eccc6199935","slug":"ghaziyabad-ghaziabad-news-gbd2222728195","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति से विवाद के बाद पत्नी ने नौवीं मंजिल से लगाई छलांग, गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पति से विवाद के बाद पत्नी ने नौवीं मंजिल से लगाई छलांग, गंभीर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पति से विवाद के बाद पत्नी ने नौवीं मंजिल से लगाई छलांग, गंभीर
गाजियाबाद। विजयनगर के क्रॉसिंग रिपब्लिक स्थित सेवियर सोसायटी की नौवीं मंजिल से गिरकर महिला गंभीर रुप से घायल हो गई। पुलिस के मुताबिक मंगलवार को महिला और उसके पति का आपस में विवाद हो गया था। जिसके बाद महिला ने नौवीं मंजिल से कूदने लगी। पति ने कुछ देर तक तो उसे रेलिंग पर पकड़कर रखा, लेकिन हाथ छूटने से महिला नीचे आ गिरी। रेजिडेंट्स ने गद्दे लगा लिए थे, लेकिन इसके बावजूद महिला घायल हो गई। बुधवार को घटना की वीडियो वायरल होने पर पुलिस को घटना पता चली। महिला को नोएडा के यथार्थ अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सीओ प्रथम महीपाल सिंह ने बताया कि सेवियर सोसायटी की नौवी मंजिल के फ्लैट नंबर 903 में फराज हसन पत्नी सादिया के साथ रहते हैं। मंगलवार शाम पति-पत्नी में विवाद हो गया था। विवाद इतना बढ़ गया कि सादिया कमरा खोलकर रेलिंग की तरफ दौड़ और छलांग लगा दी। हालांकि, पीछे-पीछे दौड़े पति ने उसे रेलिंग से पकड़ लिया और शोर मचा दिया। सादिया को रेलिंग से लटका देख स्थानीय लोगों ने जमीन पर गद्दे बिछा दिए। तीन मिनट तक फराज हसन पत्नी को पकड़े रहे, लेकिन इसके बाद पकड़ कमजोर होने के कारण हाथ छूट गया और सादिया नीचे आ गिरी। पुलिस के मुताबिक गद्दों पर गिरने के बावजूद सादिया गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे नोएडा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
वीडियो वायरल होने पर पुलिस को पता चला
दूसरी सोसायटी में रहने वाले किसी व्यक्ति ने घटना की वीडियो बना ली, जो एक दिन बाद यानी बुधवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुई। इसके बाद पुलिस को पता चला और मौके पर जाकर घटना की जानकारी ली गई। सीओ प्रथम का कहना है कि फ्लैट का ताला लगा हुआ है। घटना के संबंध में कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।