फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziyabad

उद्यमी को लगाई पौने दो करोड़ की चपत, झूठा केस भी कराया

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jun 2021 01:18 AM IST
विज्ञापन
ghaziyabad
उद्यमी को लगाई पौने दो करोड़ की चपत, झूठा केस भी कराया
विज्ञापन

गाजियाबाद। सिरसा के बिजली ठेकेदारों ने मुरादनगर के केबल उद्यमी को पौने दो करोड़ रुपये की चपत लगा दी। अन्य कंपनियों के सैंपल फेल आने पर दक्षिण हरियाणा विद्युत वितरण निगम (डीएचबीवीएन) के दबाव में उद्यमी ने ठेकेदारों की केबल बदल दी। लेकिन ठेकेदारों ने 45 किमी कम केबल लौटाई। तगादा करने पर गलत हस्ताक्षर के 11 चेक दिए तो बैंक ने लौटा दिए और इसके बाद आरोपियों ने सिरसा में उद्यमी के खिलाफ ही झूठा केस दर्ज करा दिया। मामले की प्रारंभिक जांच के बाद एसपी ग्रामीण के निर्देश पर मुरादनगर पुलिस ने सिरसा निवासी ठेकेदारों पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
राघवेंद्र गोयल का कहना है कि वह मुरादनगर में दिल्ली-मेरठ हाईवे स्थित पसौंडिया केबल प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के निदेशक है। उनकी कंपनी उच्च क्वालिटी की विद्युत केबल बनाती है और प्रदेशीय विद्युत बोर्ड के ठेकेदारों, ट्रेडर्स व अन्य ग्राहकों को सप्लाई करती है। सुरखाब चौक हिसार रोड, सिरसा से संचालित रिद्धी-सिद्धी कंपनी को दो पार्टनर वीरेंद्र गुप्ता व नरेंद्र गुप्ता चलाते हैं। यह दोनों बिजली के ठेकेदार हैं। डीएचबीवीएन ने इनको फतेहाबाद व सिरसा में डिस्ट्रीब्यूशन सिस्टम मजबूत करने का वर्क ऑर्डर दिया था। राघवेंद्र गोयल का कहना है कि वीरेंद्र गुप्ता व नरेंद्र गुप्ता ने केबल के लिए उनसे संपर्क किया। डीएचबीवीएन के निरीक्षण के बाद केबल सप्लाई की गई। केबल की सप्लाई के लगभग एक साल बाद डीएचबीवीएन ने रनिंग लाइंस पर रेंडम केबल सैंपल लेकर लैब भेज दिए। इससे पहले अन्य केबल सप्लायर्स के सैंपल लैब से फेल हो चुके थे। लिहाजा डीएचबीवीएन के दबाव में आकर उन्होंने रिद्धी-सिद्धी कंपनी के सप्लाई की हुई केबल बदल दी, जिससे उन्हें काफी नुकसान हुआ।
विज्ञापन

न केबल लौटाई न रकम दी, झूठा केस दर्ज करा दिया
राघवेंद्र गोयल का कहना है कि उन्हें सप्लाई की तुलना में 54.508 किमी केबल कम प्राप्त हुई। कई बार तगादा करने के बाद भी उनका केबल नहीं दिया। इस केबल का करीब 1.70 करोड़ रुपये बैठ रहे थे। जिसका भुगतान करने के लिए वीरेंद्र गुप्ता व नरेंद्र गुप्ता ने उन्हें 11 चेक दिए, लेकिन सभी गलत हस्ताक्षर होने का हवाला देकर बैंकों ने सभी चेक वापस कर दिए। पीड़ित उद्यमी का कहना है कि आरोपियों ने उनके खिलाफ सिरसा में एक झूठा केस दर्ज करा दिया। उद्यमी ने एसपी ग्रामीण को शिकायत देकर कार्रवाई की गुहार लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट......
कारोबारी की शिकायत के आधार पर सिरसा में कंपनी चलाने वाले दो आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी व अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है। मामले की गहनता से जांच के निर्देश दिए गए हैं।
- डॉ. ईरज राजा, एसपी ग्रामीण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed