फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziyabad

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर चिपियाना आरओबी 20 जुलाई तक होगा तैयार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jun 2021 12:49 AM IST
विज्ञापन
ghaziyabad
दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर चिपियाना आरओबी 20 जुलाई तक होगा तैयार
विज्ञापन

गाजियाबाद। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे से प्रतिदिन गुजरने वाले एक लाख वाहनों को अगले महीने से जाम से राहत मिलने जा रही है। अलीगढ़ रेल लाइन पर चिपियाना (क्रॉसिंग रिपब्लिक) में एक्सप्रेसवे के लिए बनाए जा रहे दो आरओबी (रेलवे ओवर ब्रिज) 20 जुलाई तक यातायात के लिए खोल दिए जाएंगे। जबकि चार लेन के तीसरे आरओबी के लिए अभी छह महीने का इंतजार करना होगा। पहले चरण में दो आरओबी तैयार होने से प्रतिदिन सुबह-शाम लगने वाले जाम से लोगों को निजात मिलेगी। आरओबी मई में तैयार होना था। 40 दिन का समय विस्तार दिया गया है।
आरओबी को छोड़कर पूरा एक्सप्रेसवे यातायात के लिए खुला है, लेकिन लाल कुआं के आगे चिपियाना में अभी यातायात दो-दो लेन के पुराने दो आरओबी से निकाला जाता है, जिससे जाम की स्थिति बनी रहती है। खासकर सुबह और शाम के वक्त लोगों को घंटों जाम में फंसना पड़ता है। इससे मेरठ, हापुड़ व गाजियाबाद में लाल कुआं के रास्ते दिल्ली आने-जाने वाले लोगों को हर रोज जाम से जूझना पड़ता है। अब एनएचएआई (नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया) चाहती है कि जल्द से जल्द आरओबी तैयार हो, क्योंकि आरओबी तैयार न होने की वजह से एक्सप्रेसवे पर टोल वसूली भी नहीं हो पा रही है। रेलवे की तरफ से मंजूरी मिलने में हुई देरी के चलते आरओबी का काम देरी से शुरू हुआ। पहले रेलवे ने एलाइमेंट में बदलाव कराया। उसके बाद पैनल के लोड भी बढ़वा दिए, जिसकी वजह से प्रोजेक्ट में देरी होती चली गई। अब आरओबी तैयार करने के लिए तेजी से काम चल रहा है।
विज्ञापन

एक साथ खुलेंगी आठ लेन
चिपियाना में पुराने दो आरओबी की दोनों तरफ तीन पुल बनाए जा रहे हैं। इसमें दो आरओबी एबीईएस इंजीनियरिंग कॉलेज की तरफ बन रहे हैं। इनमें एक आरओबी दो लेन का है जबकि दूसरा छह लेन का है। अब पहले चरण में इन दोनों आरओबी को एक साथ खोला जाएगा। इनके खुलने के बाद आठ लेन यातायात के लिए उपलब्ध होगी। ऐसे में पुराने दोनों आरओबी पर दिल्ली की तरफ से मेरठ या हापुड़ की तरफ जाने वाले वाहनों को निकाला जाएगा। जबकि मेरठ से दिल्ली की तरफ जाने वाले वाहनों को दोनों नए आरओबी की आठ लेन से निकाला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिसंबर तक चार लेन की तीसरा आरओबी भी होगा तैयार
पुराने आरओबी की साथ औद्योगिक एरिया की तरफ भी चार लेन का तीसरा आरओबी बनाया जा रहा है। इसे दिसंबर 2020 तक तैयार करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके तैयार होने के बाद आरओबी की सभी 16 लेन खुल जाएंगी। इसके बाद पूरे एक्सप्रेसवे पर वाहन सरपट दौड़ सकेंगे।

लक्ष्य रखा है कि एबीईएस कॉलेज की तरफ की आठ लेन के दो आरओबी 15 से 20 जुलाई के बीच खोल दिए जाए। इसके लिए नियमित तौर पर काम की निगरानी की जा रही है। वहीं तीसरा आरओबी पर काम चल रहा है जो दिसंबर तक तैयार होगा। - मुदित गर्ग, परियोजना निदेशक, एनएचएआई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed