फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziyabad

किराएदार रहे जिम संचालक ने की थी रिटायर्ड अधिकारी की हत्या

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jun 2021 01:15 AM IST
विज्ञापन
ghaziyabad
किराएदार रहे जिम संचालक ने की थी रिटायर्ड अधिकारी की हत्या
विज्ञापन

गाजियाबाद। गांव मोरटी निवासी विद्युत निगम के रिटायर्ड अधिकारी ओंकार त्यागी (77) की हत्या पूर्व में उन्हीं के किराएदार रहे जिम संचालक अजय शर्मा ने की थी। नंदग्राम क्षेत्र के उत्तरांचल नगर में रहने वाले अजय शर्मा ने अपने साथी केशव के साथ गमछे से गला घोंटकर ओंकार त्यागी को मौत के घाट उतारा। पुलिस ने चंद घंटों में घटना का खुलासा करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में अजय ने बताया कि उसने ओंकार त्यागी का मकान खरीदा था। इकरारनामा करने के बाद ओंकार त्यागी मकान के 20 लाख रुपयों को लेकर उसे अक्सर बेइज्जत करते थे। इसी बात को लेकर योजनाबद्ध तरीके से ओंकार त्यागी की हत्या कर दी।
एसपी सिटी निपुण अग्रवाल ने बताया कि ओंकार त्यागी का उत्तरांचल नगर में एक मकान है। जिम चलाने वाला अजय शर्मा पूर्व में ओंकार त्यागी का किराएदार था। उसने ओंकार से उत्तरांचल नगर स्थित मकान का सौदा 24 लाख रुपये में किया था। चार लाख रुपये एडवांस देकर दिसंबर 2019 में अजय शर्मा ने ओंकार त्यागी से मकान का इकरारनामा अपनी पत्नी के नाम करा लिया था। एसपी सिटी के मुताबिक पूछताछ में अजय शर्मा ने बताया कि मकान की समस्त धनराशि नवंबर 2021 तक देनी तय हुई थी, लेकिन इसके बावजूद ओंकार बाकी 20 लाख रुपये के लिए उसे बार-बार बेइज्जत करते थे। इसी बात से खुन्नस खाकर उसने अपने साथी केशव के साथ मिलकर ओंकार की हत्या कर दी और शव राजनगर एक्सटेंशन की ब्रेव हार्ट सोसायटी के पास खाली प्लॉट में फेंक दिया। केशव भी नंदग्राम में रहता है और एक ऑनलाइन शॉपिंग कंपनी में नौकरी करता है।
विज्ञापन

पार्किंग में खड़ी की मोपेड, कार में घंटों घुमाने के बाद कर दी हत्या
परिजनों के मुताबिक गत मंगलवार दोपहर करीब डेढ़ बजे ओंकार घर से मोपेड लेकर निकले थे। शाम को मोबाइल बंद हो गया था और बुधवार सुबह उनका शव राजनगर एक्सटेंशन में खाली प्लॉट में पड़ा मिला। एसपी सिटी ने बताया कि ओंकार शराब पीने के आदी थे। जब भी वह पैसों का तगादा करते तो अजय शर्मा उन्हें शराब पिलाने बुला लेता था। मंगलवार को भी अजय ने प्लानिंग के तहत उन्हें शराब पीने के लिए बुलाया। उनकी मोपेड मरियमनगर स्थित पार्किंग में खड़ी कर दी और अपनी कार में लेकर ग्रेटर नोएडा चल गए। घंटों कार में घुमाने के बाद रात करीब 11 बजे राजनगर एक्सटेंशन में गमछे से गला घोंटकर हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोबाइल की लोकेशन से मिला पुलिस को सुराग
एसपी सिटी ने बताया कि मंगलवार शाम करीब साढ़े 6 बजे ओंकार के मोबाइल की आखिरी लोकेशन ग्रेटर नोएडा के जगत फार्म के पास मिली थी। उनके मोबाइल नंबर की सीडीआर खंगाली तो आखिरी बार बात अजय शर्मा से होने का पता चला। अजय के मोबाइल की लोकेशन निकाली तो वह भी जगत फार्म के पास मिली। इसी से पुलिस को सुराग मिला। अजय शर्मा को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की गई तो उसने शुरू में पुलिस को गुमराह किया, लेकिन सख्ती दिखाने पर हत्या कबूल कर ली।

मोपेड व कार बरामद, मोबाइल तोड़कर फेंका
पुलिस का कहना है कि बुधवार सुबह शव पड़ा मिलने पर जेब में मिले आई कार्ड ओंकार त्यागी की पहचान हुई थी। जिस के बाद परिजनों से शिनाख्त कराई गई। दोनों हत्यारोपियों की निशानदेही पर ओंकार की मोपेड व वारदात में प्रयुक्त कार बरामद कर ली गई है। मोबाइल तोड़कर झाड़ियों में फेंक दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed