फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziyabad

नेहरू नगर में बिल्डर के परिवार को बंधक बनाकर 4 नकाबपोश बदमाशों ने 20 लाख की लूट

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 22 Feb 2022 11:38 PM IST
विज्ञापन
ghaziyabad
नेहरू नगर में बिल्डर के परिवार को बंधक बनाकर 20 लाख की लूट
विज्ञापन

गाजियाबाद। सिहानी गेट थाना के पॉश इलाके नेहरूनगर तृतीय एफ ब्लॉक में चार नकाबपोश बदमाशों ने दिनदहाड़े बिल्डर निखिल भाटी के मकान में घुसकर हथियारों के बल पर 20 लाख रुपये से अधिक की लूट की। बदमाशों ने घर में मौजूद बिल्डर की पत्नी प्रिया, बहन वंशिका को तमंचे के बल पर बंधक बनाकर एक कमरे में बंद कर दिया। लूटपाट कर बाहर से दरवाजा बंद कर फरार हो गए। घटना के समय बिल्डर लालकुआं स्थिति अपने कार्यालय में थे। घटना के दस मिनट बाद घर पर पहुंची मेड ने दरवाजा खोलकर सभी को बंधन मुक्त कराया और पुलिस को सूचना दी। मौके पर एसएसपी पवन कुमार थाने की पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और सभी का बयान लेकर घटना स्थल की जांच पड़ताल की।
रोजाना की तरह निखिल मंगलवार को सुबह अपने कार्यालय पर निकल गए। घर पर उनकी पत्नी प्रिया, छह माह की बेटी काव्या और 11 वर्षीय बहन वंशिका घर पर मौजूद थीं। प्रिया ने बताया कि करीब साढ़े 11 बजे दरवाजे पर डोरबेल बजी। वंशिका ने दरवाजा खोला तो चार नकाबपोश बदमाश जबरन घर के अंदर घुस गए और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। जब तक वह लोग कुछ समझ पाते तब तक बदमाशों ने तमंचा और चाकू निकाल लिया और प्रिया के ऊपर तानकर उसके हाथ बांध दिए और मुंह पर टेप लगा दिया। छह माह की बेटी को वंशिका की गोद में देकर एक कमरे में बंद कर दिया। आलमारी का लॉक तोड़कर उसमें रखी करीब छह लाख की नकदी और करीब तीस तोला सोने चांदी के जेवर बैग में भरकर पूरे घर को खंगाला।
विज्ञापन

निखिल का प्रॉपर्टी खरीदने-बेचने का कारोबार है। वह अपने दादी जयवती, पिता गुलाब सिंह भाटी, मां निरजेश, पत्नी प्रिया, छोटी बहन वंशिका और छह माह की बेटी काव्या के साथ रहते हैं। परिवार के सदस्यों ने बताया कि उनकी दादी जयवती का दिल्ली एक अस्पताल में ब्रेन ट्यूमर का इलाज चल रहा है। मंगलवार को उन्हें अस्पताल से छुट्टी कराने के लिए गुलाब सिंह भाटी और निरजेश दिल्ली गए थे जबकि निखिल सुबह अपने ऑफिस चले गए। घर पर प्रिया, वंशिका और काव्या थे। प्रिया घर पर कपड़े धो रही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

हरकत की तो जान से मार देंगे
बदमाशों ने प्रिया को किसी प्रकार की हरकत करने पर उन्हें और बच्ची को जान से मारने की धमकी दी। इससे प्रिया और बच्चे काफी डर गए। एक बदमाश प्रिया का मोबाइल भी छीन लिया।
बदमाशों ने उतरवाए प्रिया के गहने
बदमाशों ने प्रिया की अंगुली पर चाकू मारकर घायल कर दिया और प्रिया ने जो गहने पहन रखे थे उन्हें भी उतरवा लिया। बदमाशों ने प्रिया के पहने हुए कुंडल, अंगूठी, नाक की बाली उतरवा ली।
----------
रुपये लेने पहुंचा शहजाद बजाता रहा बेल
निखिल ने बताया कि उन्होंने शहजाद से फैब्रिकेशन का काम करवाया था। उसको रुपये लेने के लिए उन्होंने घर भेजा था। शहजाद घर के बाहर डोर बेल बजाता रहा लेकिन प्रिया, वंशिका और काव्या कमरे में बंद थे इस कारण कोई बाहर नहीं आया। इसी दौरान घरेलू सहायिका जब घर पहुंची तो शहजाद ने घरेलू सहायिका किरण की बात निखिल से कराई। इसके बाद किरण शहजाद को फोन देकर ऊपर गई तो वहां उसे घर की सभी दरवाजों की कुंडी लगी मिली। जिन्हें खोलकर वह अंदर घुसी तो अंदर एक कमरे से प्रिया और वंशिका के चिल्लाने की आवाज आ रही थी। घर की हालत देखकर किरण के होश उड़ गए। किरण और प्रिया ने निखिल को घटना की जानकारी दी।
-------------
बदमाशों की संख्या चार से ज्यादा होने का अंदेशा
पीड़ित परिवार का अंदेशा है कि बदमाशों की संख्या चार से अधिक हो सकती है जिसमें से चार बदमाश घर के अंदर घुसे थे और अन्य बदमाश बाहर की गतिविधि पर नजर रख रहे थे।
-----------
15 से 20 मिनट में पूरी वारदात
सुबह करीब 11:35 बजे बदमाश घर में घुसे थे। जबकि 12 बजे के आसपास शहजाद घर के बाहर पहुंच गए थे। शहजाद के मुताबिक उनके सामने घर से कोई नहीं निकला था। इसके अनुसार बदमाशों ने 15 से 20 मिनट में ही पूरी वारदात को अंजाम दिया।

----------
घटनास्थल के आसपास लगे कैमरों की फुटेज निकाली जा रही है। सभी तथ्य और साक्ष्य जुटाए गए हैं। बदमाशों की तलाश के लिए टीम बनाई गई हैं। जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार किया जाएगा।
-पवन कुमार, एसएसपी
कब क्या हुआ
11:35 बजे: बदमाशों ने डोर बेल बजाई, दरवाजा खुलने पर अंदर घुसे।
12:00 बजे: वारदात करके सभी दरवाजों की कुंडी लगाकर मौके से बदमाश फरार हुए
12:05 बजे: फैब्रिकेशन का काम करने वाले शहजाद रुपये लेने पहुंचे।
12:10 बजे: घरेलू सहायिका काम करने के लिए पहुंची।
12:13 बजे: घरेलू सहायिका ने घर के दरवाजे खोले तो वारदात की जानकारी हुई।
12:15 बजे: घरेलू सहायिका और प्रिया ने निखिल को घटना की जानकारी दी।
12:20 बजे: पीड़ित परिवार ने पुलिस को सूचना दी।
12:25 बजे: परिवार के सदस्य घर पहुंचे।
12:45 बजे: पुलिस घटना स्थल पर पहुंची।
-----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed