फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziyabad

साइबर अपराधी किराए पर ले रहे बैंक खाते, एक हजार से अधिक खाताधारक रडार पर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 14 Feb 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
ghaziyabad
साइबर अपराधी किराए पर ले रहे बैंक खाते, एक हजार से अधिक खाताधारक रडार पर
विज्ञापन

गाजियाबाद। साइबर अपराधियों ने खुद को सुरक्षित करने के लिए नया तरीका अपना लिया है। जिसमें ठगी कोई और कर रहा है और पैसा किसी दूसरे के खाते में जा रहा है। साइबर ठग बैंक खातों को किराए पर लेकर उनमें रुपये डलवा रहे हैं। ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं। साइबर टीम ने इन मामलों में पूर्व में की गिरोह भी पकड़े हैं। वहीं साइबर टीम के निशाने पर ठगों के साथ किराए पर बैंक खाते देने वाले भी हैं। जो मामूली रकम के झांसे में आकर अपने बैंक खाते किराए पर दे रहे हैं। साइबर टीम ने अभी तक एक हजार से अधिक खाते फ्रिज कराए हैं। जो फर्जी नाम व पते के आधार पर खोले गए थे। जिनमें ढाई करोड़ रुपये से अधिक की रकम ब्लॉक है।
लोग रुपयों के लालच में अपने बैंक खाते किराए पर देते हैं, वहीं कुछ लोग आपसी संबंध में अपने खातों किसी और के कहीं से भी रुपये अपने बैंक खातों में डलवा लेते हैं। जो खाताधारकों को महंगा पड़ सकता है। साइबर सेल ठगी के मामलों में जिन खातों में पैसा जा रहा है। उन खाताधारकों तक भी पहुंची है, लेकिन पूछताछ में काई मामलों में सामने आया कि उन लोगों ने किसी को कमीशन के आधार पर बैंक खाते किराए पर दे रखे हैं, जबकि कई मामलों में सामने आया कि खाता मालिकों को उस बैंक खाते के बारे में कोई जानकारी नहीं है। क्योंकि साइबर ठग मजदूरों को कुछ रुपये देने का झांसा देकर धोखाधड़ी करके भी खाते खुलवा रहे हैं। जानकारी के अनुसार साइबर ठग बिहार, राजस्थान, भरतपुर, छत्तीसगढ़, झारखंड, वृंदावन समेत एनसीआर के क्षेत्रों को गढ़ बना रखा है। जहां का खाते संचालित हो रहे हैं। साइबर सेल सभी खातों को चिन्हित कर साइबर ठगों और खाताधारकों पर कार्रवाई करने की तैयारी कर रहा है।
विज्ञापन

------
इन बातों का रखें ध्यान
- अपने बैंक खाते में किसी व्यक्ति द्वारा कहीं से रुपये ना डलवाएं।
- अपने पैन कार्ड, आधार कार्ड व अन्य दस्तावेज देते समय उसपर लिख दें कि किस उद्देश्य से आप अपने दस्तावेज दे रहे हैं।
- किसी भी प्रकार की ठगी होने पर साइबर सेल व पुलिस को सूचना दें।
------------
कई मामलों में सामने आया कि जिन खातों में रुपये गए हैं वे किसी और के खाते हैं जबकि ठगी किसी ओर ने की है। ठगी से जुड़े सभी बैंक खातों को फ्रिज किया जा रहा है। अब तक एक हजार से अधिक खाते फ्रिज किए जा चुके हैं। साइबर ठग तो गिरफ्तार किए जाएंगे, लेकिन कमीशन के आधार पर किराए पर बैंक खाते देने वालों पर भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- सुमित कुमार, साइबर सेल प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed