फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziyabad

चुनाव ड्यूटी में जबरन वाहन लगाने का आरोप लगाकर चालकों ने हंगामा किया

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 08 Feb 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
ghaziyabad
चुनाव ड्यूटी में जबरन वाहन लगाने का आरोप लगाकर चालकों ने किया हंगामा
विज्ञापन

गाजियाबाद। विधानसभा चुनाव में प्रशासनिक अधिकारी और अर्द्धसैनिक बलों की ड्यूटी के लिए पुलिस और संभागीय परिवहन विभाग द्वारा अधिग्रहण किए वाहनों के चालकों ने पुलिस पर अव्यवस्थाओं का आरोप लगाया है। सोमवार दोपहर चालकों और परिचालकों ने पुलिस लाइन के बाहर हंगामा करते हुए जाम लगा दिया। चालकों का आरोप है कि चुनाव ड्यूटी में जबरन वाहनों को लगाया जा रहा है। इसके बाद डीजल-पेट्रोल भी नहीं दिया जा रहा और न खाने पीने का कोई इंतजाम है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे एसपी सिटी चालकों को समझाकर शांत किया।

चुनाव के लिए प्रशासन ने वाहनों का अधिग्रहण कराकर पुलिस लाइन में खड़ा कराया है। वाहनों के साथ उनके चालक व परिचालक भी मौजूद हैं। सोमवार दोपहर चालक-परिचालकों ने हंगामा शुरू कर दिया। चालकों का आरोप था कि उनके वाहनों का जबरन अधिग्रहण कराया गया है। एसपी सिटी निपुण अग्रवाल ने बताया कि चालक-परिचालकों की मांग गलत है। चुनाव के लिए प्रशासन ने परिवहन विभाग के सहयोग से वाहनों का अधिग्रहण किया गया है। इसके लिए उन्हें भुगतान भी किया जाता है। मौके पर सभी चालक-परिचालकों को समझाकर शांत कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed