फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziyabad

नशे की हालत में मामूली कहासुनी होने पर चचेरे भाईयों ने की युवक की हत्या

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 06 Feb 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
ghaziyabad
नशे की हालत में मामूली कहासुनी होने पर चचेरे भाइयों ने की युवक की हत्या
विज्ञापन

मसूरी। नशे की हालत में विवाद होने पर दो चचेरे भाइयों ने अपने साथी अनवर की शुक्रवार रात हत्या कर दी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस घायल को नजदीकी अस्पताल में ले गई, जहां चिकित्सकों ने अनवर को मृत घोषित कर दिया। मकान मालिक ने इस मामले में आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

मूल रूप से सकरी मधुबनी बिहार निवासी अनवर और मक्की कुछ समय से भूडगढ़ी रोड मीट फैक्टरी में काम कर रहे थे। जो भूडगढ़ी निवासी लक्ष्मण सिंह के मकान में किराए पर रह रहे थे। जानकारी के अनुसार शुक्रवार को मीट फैक्टरी की छुट्टी थी। ऐसे में मक्की और अनवर ने खाने-पीने की कार्यक्रम रखा था। जिसमें मक्की ने अपने चचेरे भाई परवेज को भी बुलाया। तीनों ने मिलकर पहले शराब पी। शराब के नशे में तीनों के बीच कहासुनी हो गई। इस दौरान मक्की ने अनवर को धक्का दे दिया, जिससे अनवर जमीन पर गिर गया। वहीं, परवेज ने पास में रखा चाकू अनवर के गले पर मार दिया। चाकू के वार के अनवर गंभीर रुप से घायल हो गया। शोर मचने पर मकान मालिक ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस अनवर को डासना सीएचसी ले गई। जहां चिकित्सकों ने अनवर को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मौके से चाकू बरामद किया। थाना प्रभारी योगेंद्र सिंह का कहना है कि आरोपी मक्की और परवेज को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। अनवर के भाई अशरफ और ससुर को शव का पोस्टमार्टम कराकर सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed