फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziyabad

प्रियंका गांधी को 50 साल बाद लड़की और भाई को 40 के बाद युवा होने का हुआ एहसास: बबिता फोगाट

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jan 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
ghaziyabad
प्रियंका गांधी को 50 साल बाद लड़की और भाई को 40 के बाद युवा होने का हुआ एहसास: बबिता फोगाट
विज्ञापन

गाजियाबाद। आरडीसी स्थित भाजपा मुरादनगर विधानसभा कार्यालय पहुंची भाजपा युवा मोर्चा राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य व रेसलर बबीता फोगाट ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा को 50 साल के होने के बाद लड़की और उनके भाई राहुल गांधी को 40 साल होने के बाद युवा होने का एहसास हुआ। यह सभी सता पाने के लिए शब्दों के बाण छोड़ते हैं। जनता ने इन्हें जब भी सता में पहुंचाया तो इन्होंने अपने घर और परिवार को सबसे ऊपर रखते हुए देश के बारे में नहीं सोचा।
कांग्रेस के 40 फीसदी टिकट महिलाओं को देने पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि राजस्थान में आए दिन महिला व बेटियों के साथ दुष्कर्म व हत्या जैसी गंभीर वारदातें होने पर प्रियंका गांधी कभी नहीं बोलीं। सही में महिला सशक्तिकरण का काम भाजपा ने किया है। तीन तलाक रोकने के लिए कानून के साथ पैतृक संपति में हिस्सेदारी भाजपा की सरकार के प्रयास से संभव हुई।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हर बूथ को जीतने के लिए कार्यकर्ता जुट जाएं। बूथ पर जीत से ही चुनाव में जीत होगी। संगठन की महत्वपूर्ण बैठक होने पर ही बूथ छोड़ने और चुनाव तक लगन से जुटने का आह्वान किया। भाजयुमो क्षेत्रीय मंत्री काजल त्यागी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए हर रोज क्षेत्र में निकलने और लोगों से संपर्क करने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
उन पर मुकदमा भाजपा के सुशासन में ही संभव:
बागपत में उन पर और भाजपा प्रत्याशी के खिलाफ एफआइआर होने पर खुशी जताते हुए उन्होंने कहा कि 21 जनवरी को बागपत में बैठक की अनुमति ली गई थी। आचार संहिता का उल्लंघन हुआ है यि नहीं इसकी जांच पुलिस करेगी। उन पर मुकदमा होना भाजपा के सुशासन में ही संभव है। जबकि पहले हत्या तक की रिपोर्ट दर्ज नहीं होती थी। अब भाजपा की सरकार में नियम तोड़ने पर भाजपाइयों के खिलाफ भी रिपोर्ट दर्ज हो रही है। इस मौके पर युवा मोर्चा महानगर अध्यक्ष सचिन डेढ़ा, जिला अध्यक्ष हिमांशु शर्मा, पप्पू नागर, आशुतोष शर्मा, विनीत चौधरी, राहुल मावी, नितिन शर्मा, संदीप चौधरी, अभिजीत मुखर्जी, दीपक शर्मा, प्रदीप चौधरी सहित आदि उपस्थित रहे।
-------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed