फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziyabad

25 से चलेगी त्योहार स्पेशल ट्रेन, करा लें बुकिंग

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 23 Oct 2021 12:48 AM IST
विज्ञापन
ghaziyabad
25 से चलेगी त्योहार स्पेशल ट्रेन, करा लें बुकिंग
विज्ञापन

गाजियाबाद। दिवाली और छठ पर घर जाने वालों को रेलवे ने एक और विशेष ट्रेन की सौगात दी है। विशेष ट्रेन का संचालन 25 अक्तूबर से नई दिल्ली से गया के बीच होगा। विशेष ट्रेन में स्लीपर और सेकेंड सिटिंग की 1200 से अधिक टिकट उपलब्ध हैं। ऐसे में नई दिल्ली से गया रूट के आसपास रहने वाले लोगों के लिए त्योहार पर घर जाने का अच्छा मौका है। ट्रेन का संचालन अगले माह 20 नवंबर तक होगा। ट्रेन सप्ताह में दो दिन चलेगी।

विशेष ट्रेन का गाजियाबाद में भी स्टॉप दिया गया है। ट्रेन नई दिल्ली से चलकर गाजियाबाद, कानपुर, प्रयागराज, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, भाबुआ रोड, सासाराम और डेहरी आन सोन स्टेशन पर ठहरेगी। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक नई दिल्ली से गया 01678 विशेष ट्रेन 25 से प्रत्येक सोमवार और शुक्रवार नईदिल्ली से सुबह 8.10 मिनट पर चलेगी। ट्रेन का गया पहुंचने का समय रात साढ़े 12 बजे है। वापसी में गया-नईदिल्ली 01677 ट्रेन 26 अक्तूबर से प्रत्येक मंगलवार और शनिवार को सुबह सात बजे गया से चलकर देर रात 11.35 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed