फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziyabad

केंद्र सरकार से वार्ता करें किसान ः सिद्धार्थ नाथ

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 17 Sep 2021 12:59 AM IST
विज्ञापन
ghaziyabad
केंद्र सरकार से वार्ता करें किसान: सिद्धार्थ नाथ
विज्ञापन

गाजियाबाद। कृषि कानूनों को लेकर आंदोलनरत किसान केंद्र सरकार से वार्ता करें। सरकार बातचीत के लिए हमेशा से तैयार है। सपा सरकार में बकाया किसानों का गन्ने का 12 हजार करोड़ रुपये का भुगतान हो चुका है। बाकी बकाया भी जल्द रिलीज कर दिया जाएगा। यह बात मुरादनगर स्थित काइट ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में बृहस्पतिवार को एडवांस वुड वर्किंग सेंटर के स्थापना समारोह में पहुंचे प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहीं।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में विभिन्न योजनाओं के तहत साढ़े चार साल में स्वरोजगार के तहत दो करोड़ साठ हजार लोगों को रोजगार दिया गया। वहीं नई इकाइयां लगाने को ढाई करोड़ लोगों के बैंकों के माध्यम से ऋण दिया गया है। प्रदेश सरकार के कार्यकाल में 75 लाख नई औद्योगिक इकाइयां जुड़ी हैं। ओवैसी को चच्चा जान बोले जाने पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि जिसको चच्चा जान का भतीजा बनना है, वह पार्टी उनसे मिल सकती है। विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि युवाओं को किताबी ज्ञान के साथ कौशल और हुनर भी सीखना चाहिए। आने वाले समय में युवाओं के प्रशिक्षित और हुनर होने से उनके पास रोजगार के अवसर होंगे। कार्यक्रम में मौजूद स्वास्थ्य राज्यमंत्री अतुल गर्ग ने कहा कि संस्थान में सेंटर की स्थापना लकड़ी, कांच, पत्थर, धातु और उन्न सामग्रियों के प्रसंस्करण के लिए मशीनों के डिजाइन और निर्माण में अग्रणी बीएसए ग्रुप के सहयोग से की गई। सेंटर का उद्देश्य उद्योग में युवा और नवोदित उद्यमियों के बीच आवश्यक प्रशिक्षण प्रदान करना है। इस मौके पर संस्थान के निदेशक कर्नल अमिक गर्ग, संयुक्त निदेशक डॉ. मनोज गोयल, राहुल मेहता, सुनील पी गुप्ता, सरिश कुमार, डॉ. शशांक भारद्वाज मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed