{"_id":"61351c1c8ebc3eb34c7e5169","slug":"ghaziyabad-ghaziabad-city-news-gbd225383358","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुरादनगर में गार्ड को बंधक बनाकर डकैती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुरादनगर में गार्ड को बंधक बनाकर डकैती
विज्ञापन
मुरादनगर में गार्ड को बंधक बनाकर डकैती
मुरादनगर। दुहाई-नवीपुर मार्ग स्थित कॉलोनी में शनिवार रात पांच-छह बदमाशों ने तमंचे के बल पर गार्ड को बंधक बनाकर डकैती डाली। गार्ड के हाथ -पैर बांधकर नकदी व लाखों रुपये का सामान ले गए। बदमाश छह घंटे तक कॉलोनी की साइट पर रहे। किसी तरह गार्ड ने बंधनमुक्त होकर सूचना पुलिस और मालिक को दी। पुलिस को कॉलोनाइजर ने वारदात की तहरीर दी है।
दुहाई गांव निवासी रिंकू चौधरी कॉलोनाइजर है। दुहाई-नवीपुर मार्ग पर एक कॉलोनी की साइट पर काम चल रहा है। कॉलोनी में बैठने के लिए ऑफिस बना रखा है। कॉलोनी की देखरेख के लिए गार्ड हरवीर सिंह निवासी भीकनपुर गांव तैनात रहता है। गार्ड हरवीर सिंह ने बताया कि शनिवार रात करीब 10:30 बजे दो बाइक पर पांच बदमाश आए और तमंचे के बल पर उसकी पिटाई की। बदमाशों ने उसके हाथ-पैर बांध दिए। बदमाशों ने हरवीर की जेब में रखे 26 सौ रुपये, चार बैटरी, एलईडी, पंखा, होम थियेटर, स्टेप्लाइजर, सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर लूट ली।
बदमाश रविवार सुबह करीब चार बजे साइट से बाहर निकले। गार्ड ने बताया कि बदमाशों के पास दो बाइक थीं। दो बदमाश उसके पास खड़े थे, जबकि चार बदमाश दोनों बाइकों से सामान ले जा रहे थे। बदमाश करीब पांच घंटे तक कॉलोनी में रहे। इस बीच उन्होंने कई बार सामान ले जाने के लिए बाइकों से चक्कर लगाए। गार्ड ने किसी तरह बंधनमुक्त होकर सूचना कॉलोनाइजर व पुलिस को दी। रिंकू चौधरी ने बताया कि बदमाश करीब सवा लाख रुपये कीमत का सामान ले गए। सीसीटीवी कैमरे भी तोड़ दिए। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पड़ताल की। सीओ सदर केएन पांडे का कहना है कि पीड़ित की तहरीर पर जांच की जा रही है। पुलिस की टीम बदमाशों की तलाश में लगी है।