{"_id":"6133c7c48ebc3e5a67437ea2","slug":"ghaziyabad-ghaziabad-city-news-gbd2253234153","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में खुलेंगे दो नए केंद्रीय विद्यालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में खुलेंगे दो नए केंद्रीय विद्यालय
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में खुलेंगे दो नए केंद्रीय विद्यालय
गाजियाबाद। केंद्रीय राज्यमंत्री वीके सिंह की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक कलक्ट्रेट में हुई। केंद्रीय मंत्री ने जिले में दो नए केंद्रीय विद्यालय खोलने के लिए जमीन तलाशने के निर्देश दिया है। वर्तमान में कमला नेहरू नगर, आयुध निर्माणी मुरादनगर और हिंडन एयरफोर्स में केंद्रीय विद्यालय हैं। केंद्रीय मंत्री ने प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना, दिव्यांगजन पेंशन योजना, राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम, वृद्धावस्था पेंशन, राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना, सुगम्य भारत अभियान सहित अन्य कार्यक्रमों की समीक्षा की।
शनिवार को कलेक्ट्रेट में आयोजित बैठक में केंद्रीय मंत्री ने अधिकारियों से कहा कि प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत जिले के 11 गांव चयनित किए गए हैं। सभी ग्रामों की विकास योजना स्थानीय जनप्रतिनिधियों का सहयोग प्राप्त करते हुए तैयार की जाए। भारत सरकार की योजनाओं के तहत जिले में जो निर्माण योजनाएं संचालित की जा रही हैं, सभी को कार्यदायी संस्थाओं के द्वारा पारदर्शिता अपनाकर निर्धारित समय अवधि के भीतर पूरा कराया जाए। मंत्री ने कहा कि समाज के अंतिम छोर के व्यक्तियों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए भारत सरकार की विकास योजनाओं को पहुंचाया जाए। जो विकास कार्यक्रम अधिकारियों के माध्यम से संचालित किए जा रहे हैं, उनकी जानकारी स्थानीय जनप्रतिनिधियों को आवश्यक रूप से उपलब्ध कराते हुए उनका सहयोग प्राप्त किया जाए।
सड़क सुरक्षा समिति की हर महीने हो बैठक
सड़क सुरक्षा समिति की बैठक हर महीने आयोजित करने और वर्षा के बाद सभी ओवर ब्रिज, पुलों के नवीनीकरण करने की कार्यवाही संबंधित विभागीय अधिकारियों के द्वारा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कोरोना वैक्सीन के कार्यक्रम को और अधिक गतिशीलता के साथ संचालित करने के निर्देश दिए। खेलों को बढ़ावा देने एवं खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने के लिए वर्षा के बाद जिले से पंचायत स्तर पर खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन कराने के निर्देश दिए। जिला अधिकारी राकेश कुमार सिंह ने केंद्रीय राज्यमंत्री को आश्वस्त करते हुए कहा कि भारत सरकार की योजनाओं को आगे बढ़ाने के लिए जो दिशा निर्देश प्राप्त हुए हैं, उसका पालन करना सुनिश्चित किया जाएगा। बैठक में स्वास्थ्य राज्यमंत्री अतुल गर्ग, जिला पंचायत अध्यक्ष ममता त्यागी, नंदकिशोर गुर्जर, सुनील कुमार शर्मा, विधायक अजितपाल त्यागी, डॉ. मंजू सिवाच मौजूद रहीं।