फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziyabad

शहर में बढ़ेगी पिंक ऑटो की सुविधा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 27 Aug 2021 01:03 AM IST
विज्ञापन
ghaziyabad
शहर में बढ़ेगी पिंक ऑटो की सुविधा
विज्ञापन

गाजियाबाद। शहर में पिंक ऑटो की संख्या बढ़ेगी, क्योंकि मंडल आयुक्त सुरेंद्र सिंह ने शहर में 100 पिंक ऑटो के नए परमिट जारी करने की अनुमति दी है। इसके अलावा 100 ऑटो के परमिट की अनुमति नोएडा के लिए मिली है।

बृहस्पतिवार को संभागीय परिवहन प्राधिकरण की बैठक जीडीए सभागार में मंडल आयुक्त की अध्यक्षता में हुई। एआरटीओ प्रशासन विश्वजीत सिंह ने बताया कि बैठक में महिला सशक्तिकरण को और मजबूत बनाने के लिए गौतमबुद्धनगर और गाजियाबाद जिले के लिए 100 -100 पिंक ऑटो के परमिट नए जारी किए जाने पर मंडल आयुक्त ने सहमति दी है। जिस ऑटो रिक्शा का नवीनीकरण समाप्त हो गया है, उनके नवीनीकरण के लिए 30 सितंबर तक का समय बढ़ा दिया गया है। प्राइवेट बसों के संचालन के लिए छह रूट थे, जिनके परमिट का नवीनीकरण 2 साल से पेंडिंग थे, नवीनीकरण किए जाने का बैठक में सहमति प्रदान की गई। बैठक में जिला अधिकारी राकेश कुमार सिंह के अतिरिक्त संभागीय परिवहन प्राधिकरण के सचिव अरुण कुमार, संभागीय परिवहन अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed